सूर्य से लेकर शनि तक: ग्रहों की कृपा पाने के लिए मूलांक के अनुसार चुनें अपना तिलक
मूलांक के अनुसार तिलक लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति मिलती है। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए उपयुक्त तिलक, उनके ग्रह स्वामी औ ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का आशीर्वाद पाने के लिए शुभ तिलक
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तिलक लगाना शुभ माना जाता है। जहां कुछ लोग रोजाना पूजा-पाठ के बाद माथे पर तिलक लगाते हैं, वहीं कुछ लोगों को विशेष धार्मिक अनुष्ठानों या खास त्योहारों पर ही तिलक लगाना पसंद है। माना जाता है कि, तिलक लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ मन-मस्तिष्क को शीतलता प्रदान करती है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति अपने मूलांक के हिसाब से अगर तिलक लगाता है, तो उसे इसका लाभ कई गुना बढ़कर प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 के जातकों को कौन-सा तिलक लगाना चाहिए?
मूलांक 1
जिन भी लोगों की डेट ऑफ बर्थ 1, 10, 19 या 28 है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का ग्रह स्वामी सूर्य को माना जाता है। मूलाक 1 के जातकों को केसर या लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। यह तिलक सूर्य देव को काफी प्रिय है। इस तिलक को लागने से आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ व्यक्ति की आभा में निखार आता है और मान-सम्मान और सफलता हासिल होती है।
तिलक लगाते समय मन में सूर्यदेव का स्मरण करते हुए 'ऊं सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मूलांक 2
जिन भी लोगों का मूलांक 2 है, उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। दरअसल इस अंक का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है, जो शीतला, मन और भावनात्मक इच्छाओं के कारक माने जाते हैं। माथे पर सफेद चंदन लगाने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और मन व मस्तिष्क शांत होता है। चंदन का तिलक लगाने से मानसिक शांति के साथ सुकून, भावनात्मक संतुलन और चिंता, तनाव और उलझन कम होती है।
तिलक लगाते वक्त मन में चंद्र देव का ध्यान करते हुए 'ऊं सोम सोमाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मूलांक 3
मूलांक 3 के जातकों को हल्दी या केसर का तिलक लगाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हल्दी या केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सौभाग्य व समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि के साथ भाग्य का साथ मिलता है और गुरु कृपा बनी रहती है।
खबरें और भी
मूलांक 3 के जातकों को तिलक लगाते समय मन में बृहस्पति देव का स्मरण करते हुए 'ऊं बृं बृहस्पतये नम:' मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
मूलांक 4 के जातकों को माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इस अंक का स्वामी राहु ग्रह है। चंदन या भस्म का तिलक लगान से राहु ग्रह शांत होता है, जिससे जीवन में संतुलन और स्थिरता आती है। माथे पर चंदन का तिलक लगाने से मन की स्थिर होने के साथ नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है।
माथे पर तिलक लगाते समय राहु देव को याद करते हुए ऊं रां राहवे नम: मंत्र का जाप करना सबसे शुभ माना जाता है।
मूलांक 5
मूलांक 5 का स्वामी बुध को माना जाता है, इसलिए इस अंक के जातकों को माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक को लगाने से बुद्धि तेज होने के साथ वाणी में मधुरता आती है औ किसी भी काम में एकाग्रता बनी रहती है।
मूलांक 5 के जातकों को तिलक लगाते समय मन में बुध देव को याद करना चाहिए और ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
मूलांक 6
मूलांक 6 के जातकों को सफेद चंदन लगाना चाहिए, क्योंकि इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। माथे पर सफेद चंदन लगाने से जीवन में आकर्षण, प्यार और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
तिलक लगाते समय मन में शुक्र देव को याद करना चाहिए और ऊं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
मूलांक 7
मूलांक 7 का स्वामी केतु को माना जाता है। केतु को प्रसन्न करने के लिए माथे पर भस्म का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। इस तिलक को लगाने से आध्यात्मिक ऊर्जा भी जाग्रत होती है।
माथे पर भस्म का तिलक लगाते समय मन में केतु देव को याद करें और ऊं केतवे नम: मंत्र का जाप करें।
मूलांक 8
मूलांक 8 का स्वामी शनि देव को माना जाता है। माथे पर भस्म या चंदन का तिलक लगाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। इस तिलक को माथे पर लगाने से जीवन में धैर्य और सहनशक्ति बढ़ने के साथ व्यक्ति में अनुशासन की भावना जाग्रत होती है।
मूलांक 8 के जातकों को माथे पर तिलक लगाते समय शनि देव को याद करते हुए ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
मूलांक 9
जिन भी लोगों का मूलांक 9 होता है, उन्हें सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। माथे पर सिंदूर का तिलक लगाने से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
मूलांक 9 के जातकों को माथे पर तिलक लगाते समय ऊं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मूलांक 1 से 9 तक के लिए कौन से मंत्र हैं सबसे ज्यादा शुभ? जिनके जाप से मिलती है सफलता
यह भी पढ़ें- मूलांक 2 वाले भूलकर भी न करें इन जन्म तिथि के लोगों से शादी, रिश्ते में हमेशा बनी रहेगी अनबन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।