विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना रट्टा, ना कोचिंग! पढ़ाई-लिखाई में पैदाइशी 'जीनियस' होते हैं इस मूलांक के लोग

Published: Wed, 15 Apr 2026 12:20 PM (IST)

आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में जानेंगे, जो पढ़ाई-लिखाई में सबसे अव्वल रहते हैं और अपनी बुद्धि के बल पर करियर में नई ऊचाइंयों को छूते हैं।

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहते हैं इस मूलांक के लोग (Picture Credit: Freepik)

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहते हैं इस मूलांक के लोग (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. पढ़ाई-लिखाई में जन्म से ही प्रतिभाशाली होते हैं ये लोग

  2. बृहस्पति के प्रभाव से ज्ञान और बुद्धिमत्ता के होते हैं धनी

  3. अपनी बुद्धि के बल पर करियर में नई ऊंचाइयों को छूते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति का मूलांक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर मूलांक का संबंध एक खास ग्रह से माना गया है, जिसका प्रभाव उस मूलांक के जातक पर भी पड़ता है। आप अपनी जन्म की तारीख से अपना मूलांक पता लगा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जन्म से ही जीनियस होते हैं।

बृहस्पति ग्रह का पड़ता है प्रभाव

अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक के ग्रह स्वामी गुरु यानी बृहस्पति हैं। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव को जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इन जातकों पर ग्रह बृहस्पति का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह जातक पढ़ाई-लिखाई में भी बुद्धिमान माने जाते हैं।

ये बातें बनाती हैं इन्हें अलग

मूलांक 3 वाले लोग आमतौर पर बुद्धिमान, रचनात्मक और स्वतंत्र स्वभाव वाले होते हैं। अपनी इन्हीं खासियतों के चलते इन लोगों को जीवन में खूब सफलता मिलती है। साथ ही मूलांक 3 के जातक के साहसी और मेहनती भी होते हैं। अच्छे वक्ता होने के साथ-साथ यह लोग ज्ञान और विद्या के भी धनी होते हैं।

साथ ही इन लोगों को किसी दूसरे के सामने झुकना पसंद नहीं होता है और न ही यह लोग जल्दी से हार नहीं मानते हैं। बृहस्पति के प्रभाव के कारण यह लोग धार्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं और आध्यात्मिक कार्यों में विशेष रुचि लेते हैं। इनके यही गुण इन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं।

Mulank 3 Personality ai

(Picture Credit- AI Generated)

होती है ये कमजोरी

कभी-कभी मूलांक 3 वाले लोग अति-उत्साह में गलत फैसले ले लेते हैं। साथ ही जरूरत से ज्यादा खर्च करना, अहंकार या जिद्दीपन इनकी कमजोरी मानी जाती है। काम से ध्यान भटकना या फिर एक साथ कई काम शुरू करना भी इन लोगों के लिए नुकसानदायक साबित होता है। साथ ही मूलांक 3 के जातक भावुक भी होते हैं, जिस कारण यह जल्दी निराश हो जाते हैं। लेकिन अगर यह जातक अपनी इन कमजोरियों पर काम करें, तो इन्हें जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें - प्यार में 'Green Flag' होते हैं इस मूलांक के लोग, बात-बात पर हो जाते हैं सेंटी

यह भी पढ़ें - चमक उठेगी किस्मत, मूलांक 1, 3 और 9 वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह धातु

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।