विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार में 'Green Flag' होते हैं इस मूलांक के लोग, बात-बात पर हो जाते हैं सेंटी

Updated: Tue, 14 Apr 2026 02:05 PM (GMT+05:30)

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ग्रीन फ्लैग का टैग मिलता है। ...और पढ़ें

इस मूलांक के लोग होते हैं आदर्श पार्टनर (Picture Credit: Freepik)

इस मूलांक के लोग होते हैं आदर्श पार्टनर (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. मूलांक से जान सकते हैं अपनी पर्सनैलिटी

  2. मूलांक 2 को मिलता है 'ग्रीन फ्लैग' का दर्जा

  3. शांत, ईमानदार और वफादार होते हैं ये लोग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति का मूलांक उसके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। किसी व्यक्ति की जन्म की तारीख से उनका मूलांक पता किया जाता है। अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है, जो अपनी पर्सनैलिटी के चलते एक आदर्श पार्टनर माने जाते हैं। चलिए पढ़ते हैं इस मूलांक से जुड़े कुछ और भी खास बातें।

पड़ता है चंद्रमा का प्रभाव

आज हम बात कर रहे हैं, मूलांक 2 के जातकों की। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं, जिनके प्रभाव से ये जातक काफी शांत स्वभाव वाले होते हैं।

Partner i

(Picture Credit- AI Generated)

इसलिए कहलाते हैं आदर्श पार्टनर

मूलांक 2 सॉफ्ट हार्टेड (Soft-hearted) होते हैं और अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखते हैं। ये मूलांक प्रेम संबंधों में काफी ईमानदारी और वफादार होते हैं। अपनी इन्हीं सब खासियतों के चलते यह लोग बेहतर पार्टनर साबित होते हैं। एक आदर्श पार्टनर होने के नाते, इन्हें 'ग्रीन फ्लैग' का दर्जा मिलता है।

मूलांक 2 की और भी खास बातें

मूलांक 2 के लोग शांत होने के साथ-साथ बहुत भावुक भी होते हैं। करियर की बात करें, तो यह लोग शिक्षा, कला या काउंसलर जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। वहीं अगर इन जातकों की कमजोरी की बात की जाए, तो यह लोग निर्णय लेने में थोड़ा हिचकिचाते हैं। बहुत ज्यादा संवेदनशीलता होने के कारण यह लोग छोटी-छोटी बातों से बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं।

खबरें और भी

mulank 2 love i

(Picture Credit- AI Generated)

ये लोग भी होते हैं वफादार

मूलांक 2 के साथ-साथ मूलांक 5, 6 और 7 वाले लोग भी आमतौर पर प्यार के रिश्ते में वफादार, संवेदनशील और केयरिंग होते हैं।

  • मूलांक 5 - जिन लोगों की जन्मतिथि 5, 14 या 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। ये लोग बुद्धिमान, अच्छा बोलने वाले और पार्टनर को मोटिवेट करने वाले होते हैं।
  • मूलांक 6 - जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होगा। ये जातक प्यार के रिश्तों के लिए काफी डेडिकेटेड (Dedicated) होते हैं।
  • मूलांक 7- मूलांक 7 की बात करें, तो जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है, वह मूलांक 7 से संबंध रखते हैं। ये बहुत मददगार और सुलझे हुए होते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपका मूलांक भी राघव-परिणीति जैसा है? जानें किन दो नंबरों की जोड़ी होती है सबसे पावरफुल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।