विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्‍या आपका मूलांक 3 है? घर, मोबाइल, गाड़ी खरीदते समय इन अंकों से करें परहेज

Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:45 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वाले लोगों के लिए कुछ अंक अशुभ हो सकते हैं। इन अंकों को अपने जीवन में शामिल करने से बचें। ...और पढ़ें

मूलांक-3 वालों के शत्रु अंक क्‍या हैं? (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक-3 वालों के शत्रु अंक क्‍या हैं? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक 3 वाले जब भी कुछ खरीदते हैं, तो उन्‍हें उसमें ऐसा विकल्‍प चाहिए होता है, जो किसी के पास न हो। मूलांक 3 वालों को यूनीकनेस से प्‍यार होता है। इसके अलावा उन्‍हें अगर क्‍वालिटी भी मिल जाए, तो वे दिल खोलकर पैसा खर्च करने को तैयार रहते हैं।

इन्‍हें कला और सौंदर्य की भी अच्‍छी परख होती है। इसके बावजूद कई बार मूलांक 3 वाले कोई चीज खरीदने के बाद घाटा महसूस करते हैं। अमूमन ऐसा उन चीजों के साथ होता है, जिनमें अंक होते हैं। जैसे मोबाइल, घर और वाहन को खरीदते वक्‍त मूलांक 3 वालों को उनके अंकों पर फोकस करना चाहिए। कुछ अंक मूलांक 3 वालों के जीवन में नकारात्‍मकता ला सकते हैं, जिनसे इन्‍हें बचना चाहिए। चलिए हम आपको इन अंकों के बारे में बताते हैं।

अंक-4

अंक 4 के साथ मूलांक 3 वालों की ऊर्जा मैच नहीं करती है। अगर मूलांक 3 वालों के मोबाइल या वाहन में अंक 4 आता है, तो बहुत संभावना होती है कि वह चीज खो जाए, दुर्घटना का शिकार हो जाए, या फिर चोरी हो जाए। मूलांक 3 वाले इन चीजों का बहुत दिनों तक उपयोग नहीं कर पाते हैं।

अंक-7

मूलांक 3 वालों को कभी ऐसा घर नहीं लेना चाहिए जिसके पते में अंक 7 आ रहा हो या फिर उसका टोटल 7 हो। अंक 7 पर केतु का प्रभाव होता है। यदि मूलांक 3 वाले ऐसे घर में रहते हैं, तो हमेशा मानसिक तनाव महसूस कर रहे होते हैं। सबसे बड़ी बात है कि उन्‍हें कभी भौतिक सुख की प्राप्ति नहीं होती है। ज्यादा दिन तक ऐसे घरों में उनका मन नहीं लगता है।

खबरें और भी

अंक-8

अंक 8 पर शनि का प्रभाव होता है। मूलांक 3 वालों को इस अंक वाली चीजों से भी बचना चाहिए। अंक ज्योतिष के अनुसार 3 और 8 एक-दूसरे के शत्रु अंक हैं। ऐसे में यदि आप कोई सामान खरीद रही हैं और उसमें अंक 8 का प्रभाव अधिक है, तो वह चीज आपको कभी नहीं फलेगी। आप उस चीज को पाकर कभी खुश नहीं रह पाएंगे।

अतः जब भी आप कोई सामान, मोबाइल, घर या वाहन खरीदें, कोशिश करें कि ऊपर बताए गए अंकों का उन पर कम-से-कम प्रभाव हो।

यह भी पढ़ें- बहुत शातिर होते हैं ये मूलांक वाले लोग, अंक 6 वालों को इनके साथ कभी नहीं करनी चाहिए बिजनेस में पार्टनरशिप

यह भी पढ़ें- 'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।