विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिवार के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं इस मूलांक के लोग, कभी नहीं छोड़ते अपनों का साथ

Updated: Fri, 27 Mar 2026 04:53 PM (IST)

आज हम एक ऐसे मूलांक (Mulank Prediction) की बात करेंगे, जो हर हाल में अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेहनती और व्यवस्थित स्वभाव का होता है ये मूलांक

  2. परिवार को हर हाल में देते हैं सर्वोच्च प्राथमिकता

  3. निडर पर कभी-कभी जिद्दी भी हो जाता है ये मूलांक

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक विशेष महत्व रखता है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि से जुड़ा होता है। जन्म की तारीख की संख्याओं को जोड़ने से मूलांक ज्ञात होता है। हर मूलांक की अपनी एक अलग पर्सनेलिटी और खासियत होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। चलिए जानते हैं एक ऐसे मूलांक के बारे में, जो अपने परिवार को खुश रखने के लिए ऐढ़ी-चोटी का जोर लगाते हैं।

नहीं छोड़ते परिवार का साथ

आज हम बात बात कर रहे हैं मूलांक 4 की। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है। इन मूलांक के ग्रह स्वामी राहु हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इस मूलांक के लोग बहुत मेहनती और क्रांतिकारी होते हैं।

साथ ही यह उन लोगों में से भी एक हैं, जो हर हाल में अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। यह लोग अपने परिवार को मुश्किलों से गुजरते हुए नहीं देख सकते और उन्हें हालातों से उभारने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

4 i

होती है ये खासियत

मूलांक 4 के काफी व्यवस्था-प्रिय (Organized) होते हैं अपने जीवन में अचानक आने वाले बदलावों का डटकर सामना करते हैं और कोई-न-कोई समाधान ढूंढ ही लेते हैं। ये लोग सुखियों में तो परिवार के साथ होते ही हैं, लेकिन दुख की घड़ी में भी परिवार के साथ डटकर खड़े रहते हैं।

खबरें और भी

साथ ही ये जातक दृढ़निश्चयी, चतुर और निडर भी होते हैं, जो इन्हें भीड़ से अगल बनाते हैं। इन लोगों को प्रैक्टिकल और योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद होता है। ये लोग जीवन में बस गिने-चुने लोगों को लेकिन सच्चे दोस्त बनाते हैं, लेकिन उनके प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं।

Mulank 4 AI (1)

(AI Generated Image)

होती हैं कुछ कमियां भी

ये लोग थोड़े जिद्दी और शक्की स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी इनकी सोच रूढ़िवादी होती है। यह लोग दूसरों के विचारों से जल्दी सहमत नहीं होते और इन्हें दूसरों की सलाह मानना भी बिल्कुल पसंद नहीं होता। कभी-कभी इनका व्यवहार बहुत आक्रामक हो जाता है, जिस कारण दूसरे लोग इनसे दूरी बना लेते हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: दिखने में शांत पर दिल जीतने में माहिर, केतु का प्रभाव इस मूलांक को बनाता है खास

यह भी पढ़ें - रणवीर सिंह को 'एनर्जी किंग' बनाता है ये खास मूलांक, कहीं आपका नंबर भी यही तो नहीं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।