रणवीर सिंह को 'एनर्जी किंग' बनाता है ये खास मूलांक, कहीं आपका नंबर भी यही तो नहीं?
अभिनेता रणवीर सिंह का मूलांक उनके आकर्षक व्यक्तित्व और सफलता का राज बताता है। चलिए जानते हैं उनके मूलांक से जुड़ी कुछ खास बातें। ...और पढ़ें

क्या है रणवीर सिंह का मूलांक?
HighLights
शुक्र ग्रह से प्रभावित है रणवीर सिंह का मूलांक
आकर्षक और रचनात्मक होते हैं ये जातक
अनिल कपूर, आलिया भट्ट भी इसी मूलांक से जुड़े हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में आई अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (dhurandhar the revenge movie) रोज नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। फिल्म देख हर कोई रणवीर सिंह की एक्टिंग का कायल हो गया है। रणवीर सिंह को उनकी यह पर्सनैलिटी उनके मूलांक से मिलती है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
इस मूलांक से संबंध रखते हैं रणवीर
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 (Mulank 6 Personality) होता है। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई को हुआ था, इसलिए उनका मूलांक 6 है। दरअसल, 6 मूलांक वाले लोग अपने आकर्षक व्यक्तित्व और लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस मूलांक का ग्रह स्वामी शुक्र हैं, जो ज्योतिष शास्त्र में प्रेम, सौंदर्य और धन से कारक माने गए हैं।
-1774515397432.jpg)
(AI Generated Image)
ये चीजें बनाती हैं खास
शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 के जातक आकर्षक, प्रेम करने वाले और शांत स्वभाव के होते हैं। इस मूलांक के लोग आकर्षक होने के साथ-साथ काफी शांत स्वभाव वाले भी होते हैं। मूलांक 6 के जातकों को अपने जीवन में खूब सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और धन-दौलत मिलता है।
यह लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाते से भी पीछे नहीं हटते। ये लोग अपनी मेहनत के दम पर जीवन में खूब नाम भी कमाते हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण रणवीर सिंह हैं। अनिल कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और सचिन तेंदुलकर भी मूलांक 6 से ही संबंध रखते हैं।
खबरें और भी
इन चीजों में होती है रुचि
मूलांक 6 के लोगों को फैशन, संगीत और कला से संबंधित कार्यों में विशेष रुचि होती है। साथ ही यह लोग बहुत रचनात्मक (creative) भी होते हैं। साथ ही यह लोग बहुत रोमांटिक किस्म के भी होते हैं और रिश्तों को महत्व देने हैं। ग्लैमर, इंटीरियर डेकोरेशन, फेशन और फिल्म इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में ये लोग सफल होते हैं।
यह भी पढ़ें - ये मूलांक वाले अपनी मां को देते हैं सबसे ऊंचा दर्जा, हर बात मानते हैं 'पत्थर की लकीर'
यह भी पढ़ें - Numerology: जन्मतिथि में छिपा है आपकी सफलता का राज, मूलांक से जानें अपनी खूबियां और खामियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।