विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: खर्चीले किस्म के होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, किस्मत देती है पूरा साथ

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Updated: Sat, 07 Mar 2026 02:02 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक पर उससे संबंधित ग्रह का प्रभाव पड़ता है। हर मूलांक की अपनी कुछ खासियत व कमजोरी होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के ...और पढ़ें

इस मूलांक का लक देता है साथ (AI Generated Image)

इस मूलांक का लक देता है साथ (AI Generated Image)

HighLights

  1. इस मूलांक के लोग होते हैं आकर्षक और खर्चीले

  2. इन लोगों पर बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

  3. लव लाइफ में पार्टनर को देते हैं महत्व

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology prediction) में माना गया है कि व्यक्ति की जन्म से उसके स्वभाव से लेकर जीवन के विभिन्न आयामों के बारे में पता लगाया जा सकता है। हर मूलांक की अपनी एक खासियत होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही खर्चीले स्वभाव के होते हैं। साथ ही जानेंगे इस मूलांक से जुड़ी कुछ अन्य खास बातें।

खर्चीले किस्म के होते हैं यह लोग

आज हम मूलांक 6 (Mulank 6 Personality) के लोगों की बात कर रहे हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें प्रेम, सौंदर्य और धन का कारक माना गया है। इस मूलांक 6 के जातकों का स्वभाव काफी शांत होता है। आकर्षक होने के साथ-साथ यह लोग खर्चीले भी होते हैं।

mulank girl i

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

इस मामले में होते हैं भाग्यशाली

अंक ज्योतिष में मूलांक 6 के जातकों को लेकर यह माना गया है कि इनमें अद्भुत गुण पाए जाते हैं। यह लोग बहुत ही जिम्मेदार होने के साथ-साथ ईमानदार भी होते हैं। यह लोग देखने में सुंदर व आकर्षक होते हैं और दोस्त बनाने में भी माहिर होते हैं। अंक 6 मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। ऐसे में मूलांक 6 के लोगों को मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह लोग अपनी मेहनत और भाग्य से जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।

कैसी होती है लव लाइफ?

love life i

(AI Generated Image)

अगर मूलांक 6 के जातकों की लव लाइफ की बात की जाए, तो यह लोग अपने जीवन में प्यार को महत्व (Mulank 6 Love Life) देते हैं और प्यार के रिश्तों को लेकर काफी गंभीर भी होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि मूलांक 6 लोग खुद से ज्यादा अपने पार्टनर को महत्व देते हैं। साथ ही यह रोमांटिक किस्म के भी होते हैं और अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए कुछ-न-कुछ कोशिश करते रहते हैं।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- बहुत भोली होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां, लोग उठाते हैं इनकी अच्छाई का फायदा

यह भी पढ़ें- Numerology: वो मूलांक जिसे शादी के बंधन में महसूस होती है 'घुटन', जिम्मेदारियों से हमेशा भागते हैं दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।