मूलांक 7 वाले लोग दिखते हैं शांत, उनकी ये आदतें उन्हें बनाती हैं खास; हल्के में लेंगे तो हो सकता है पछतावा
मूलांक 7 वाले लोग बाहर से शांत दिखते हैं, लेकिन उनकी गहरी सोच और अनोखी आदतें उन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग बनाती हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में। ...और पढ़ें

मूलांक 7 वाले किसी का चेहरा देखकर पढ़ लेते हैं मन की बात। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक 7 को केतु ग्रह द्वारा शासित किया जाता है। यह छाया ग्रह है और इस ग्रह का स्वभाव शांत और रहस्यमयी होता है। इसका असर उन लोगों पर भी आता है, जिनका जन्म महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है। इन लोगों को मूलांक 7 वाला माना जाता है।
ये लोग दिखने में जैसे भी हों, मगर इनके गुणों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको इसके लिए पछताना भी पड़ सकता है। चलिए हम आपको इनके स्वभाव से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे, जो आपको भी इनकी ओर आकर्षित करेंगी।
कभी न करें शक
मूलांक 7 वाले किसी व्यक्ति से आपकी मित्रता है या वह आपका करीबी है, तो उस पर शक न करें। ये लोग जो करते हैं डंके की चोट पर करते हैं, इन्हें पीछे से किसी पर वार करने की आदत नहीं होती है। मूलांक 7 वालों पर यदि शक किया जाए तो इस बात का उन्हें बहुत अधिक बुरा लगता है। इनके बारे में एक बात यह भी अच्छी है कि इनके पेट में बातें पच जाती हैं। अगर आप अपने किसी राज को इन्हें बताते हैं, तो वह हमेशा राज ही रहता है।
चेहरा देखकर पढ़ लेते हैं मन की बात
इनका एक गुण यह भी है कि ये किसी का भी चेहरा देखकर यह भांप जाते हैं कि उसके मन क्या चल रहा होगा। ये लोग उनमें से एक होते हैं, जिनके साथ कोई भी अपनी बातों को सहजता से शेयर कर सकता है। हालांकि, कई बार इन लोगों को दूसरे की बातों का बहुत जल्दी बुरा भी लग जाता है। इसलिए इनके आगे कुछ भी बोलने से पहले थोड़ा सोच विचार कर लेना चाहिए।
खबरें और भी

(Picture Credit- magnific)
हद से ज्यादा करते हैं विचार
इन्हें ठेस पहुंचाना बहुत आसान होता है, क्योंकि ये लोग छोटी से छोटी बातों के बारे में बहुत समय तक सोचते रहते हैं। इससे इन्हें मानसिक तनाव भी हो जाता है। इनके इस स्वभाव का कई बार दूसरे लोग फायदा उठा लेते हैं। ज्यादा सोचना मूलांक 7 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी है, मगर जब यह अधिक सोचते हैं, तो खुद कुछ चीजों में सीमित भी करना शुरू कर देते हैं।
कभी नहीं लेते किसी का पक्ष
मूलांक 7 वाले सुनते सबकी हैं, मगर करते अपने मन की है। इन्हें सबकी गुड बुक्स में रहना भी पसंद होता है। ऐसे में आपकी इनसे कितनी भी घनिष्ठता हो, मुश्किल वक्त में यह आपका पक्ष कभी नहीं लेंगे।
बहुत अधिक होते हैं भावुक
मूलांक 7 वाले बहुत भावुक होते हैं। इन्हें हर किसी का दुख आपन दुख लगता है। कई बार उनके इस स्वभाव का भी लोग फायदा उठा लेते हैं। बड़ी बात यह है कि मूलांक 7 वाले दुख की घड़ी में हर किसी के साथ खड़े हो रहते हैं, मगर वह खुद जब दुखी होते हैं, तो उन्हें एकांत चाहिए होता है। वह किसी के समझाने से नहीं समझते बल्कि खुद ही खुद को समझाते हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology: इन लोगों का साथ नहीं छोड़ती किस्मत, क्या आपका मूलांक भी हैं इनमें शामिल?
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: मूलांक 7, 5 और 3 के लोग होते हैं व्यंग्य और हाजिरजवाबी में माहिर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।