अंक ज्योतिष: मूलांक 7, 5 और 3 के लोग होते हैं व्यंग्य और हाजिरजवाबी में माहिर
आज हम उन मूलांक के लोगों की बात करेंगे, जो हाजिरजवाब होने के साथ-साथ और व्यंग्य करने में सबसे आगे होते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
मूलांक 7, 5, 3 के लोग व्यंग्य और हाजिरजवाबी में माहिर
मूलांक 7 के जातक केतु के प्रभाव से शांत और दार्शनिक
मूलांक 5 और 3 वाले जातक भी होते हैं मजाकिया
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दूसरों को रोस्ट करने के मामले में आगे होते हैं। ये लोग अक्सर मजाकिया अंदाज में ऐसी सटीक बात कह देते हैं, जो दूसरों को चुभ सकती है। लेकिन इनका इरादा किसी को ठेंस पहुंचाने का नहीं होता।
केतु ग्रह का पड़ता है प्रभाव
अंक ज्योतिष में माना गया है कि मूलांक 7 के लोग दूसरों को रोस्ट करने और व्यंग्य (Sarcasm) करने में सबसे आगे होते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। इनका स्वभाव रोस्टिंग करने वाला होता है।
साथ ही यह लोग बहुत गहरे और शांत स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग बहुत कम बोलते हैं, लेकिन जब बोलते हैं तो सामने वाले की बोलती बंद कर देते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर (Sense of Humor) बहुत डार्क और व्यंग्यात्मक होता है। बिना हंसे रोस्ट करना इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

(Picture Credit: Freepik)
ये बातें बनाती हैं इन्हें खास
- मूलांक 7 के लोग दार्शनिक और चिंतनशील होने के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं।
- इनकी इंट्यूशन पावर बहुत तेज होती है, जिससे यह दूसरों के इरादों को भांप लेते हैं।
- इस मूलांक के लोग इंट्रोवर्ट (introvert) भी माने जाते हैं।
- ये लोग अपनी भावनाओं को किसी के साथ साझा करना पसंद नहीं करते।
- साथ ही इन्हें लीक से हटकर काम करने में मजा आता है।
ये मूलांक भी हैं रोस्टिंग में आगे
जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का संबंध बुध ग्रह से माना गया है, जो बुद्धि और वाणी के कारक हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से ये जातक हाजिर जवाब होते हैं। इनका स्वभाव मजाकिया किस्म का होता है। ये किसी भी बात या परिस्थिति में से तुरंत कोई फनी पॉइंट निकाल लेते हैं। ये लोग दूसरों की खिंचाई करने में पीछे नहीं रहते। साथ ही बिना अपनी हंसी जाहिर किए, बहुत ही गंभीर चेहरे के साथ सामने वाले की कमियों या आदतों पर तंज कसना भी इनकी एक खासियत है।
खबरें और भी
मूलांक 3 को भी उस मूलांक में से एक माना गया है, जो दूसरों को रोस्ट करने में माहिर होता है। यह मूलांक गुरु/बृहस्पति द्वारा शासित होता है। इन लोगों की बुद्धि और शब्द-भंडार बहुत मजबूत होता है। ये किसी की भी नकल करने (Mimicry) या चुटीले तंज करने में माहिर होते हैं। इन्हें भी दूसरों की रोस्टिंग करने में बहुत मजा आता है।
यह भी पढ़ें- दूसरों के इरादों को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलाकं के लोग, होती है 'माइंड रीडिंग' की शक्ति
यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक वालों के बीच होता है स्पिरिचुअल कनेक्शन, हर कदम पर देते हैं पार्टनर का साथ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।