विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ इत्तेफाक नहीं, रितेश और जेनेलिया की जोड़ी का न्यूमरोलॉजी कनेक्शन है बेहद खास

Published: Sat, 04 Apr 2026 02:59 PM (IST)

बॉलीवुड जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की केमिस्ट्री को अंक शास्त्र के अनुसार, इस आर्टिकल में समझाया गया है।

Numerology: मूलांक 5 और 8।

Numerology: मूलांक 5 और 8।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का नाम सबसे ऊपर आता है। सोशल मीडिया पर इनकी मस्ती भरी केमिस्ट्री देख फैंस को लगता है कि यह सब सिर्फ प्यार का जादू है, लेकिन अंक शास्त्र (Numerology) की नजर से देखें, तो इस रिश्ते के पीछे अंकों का एक गहरा तालमेल छिपा है। आइए जानते हैं कैसे रितेश यानी मूलांक 8 और जेनेलिया मूलांक 5 के नंबर एक-दूसरे को पूरा करते हैं?

WhatsApp Image 2026-04-04 at 2.07.54 PM

जेनेलिया का मूलांक 5

जेनेलिया का जन्म 5 अगस्त को हुआ है, इसलिए उनका मूलांक 5 है। मूलांक 5 का स्वामी बुध है। बुध ग्रह बुद्धि और संचार के कारक हैं। जेनेलिया का व्यक्तित्व उनके अंक की तरह ही चंचल, उत्साही और मिलनसार है। मूलांक 5 वाले लोग किसी भी स्थिति में ढलने की अद्भुत क्षमता रखते हैं, जो एक सफल रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है।

रितेश का मूलांक 8

रितेश का जन्म 17 दिसंबर को हुआ है। 1+7 को जोड़ने पर उनका मूलांक 8 आता है, जिसके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले लोग बेहद मेहनती, अनुशासित और वफादार होते हैं। रितेश का शांत और गंभीर स्वभाव उनके मूलांक की ही देन है। शनि का प्रभाव उन्हें एक शानदार फैमिली मैन बनाता है, जो अपने रिश्तों को लेकर बहुत स्पष्ट और समर्पित रहते हैं।

क्यों खास है 5 और 8 का यह कनेक्शन?

अंक ज्योतिष में मूलांक 5 और मूलांक 8 के रिश्ते बहुत प्यार भरे होते हैं। जहां जेनेलिया अपनी ऊर्जा से घर के माहौल को खुशनुमा रखती हैं, वहीं, रितेश अपनी मैच्योरिटी से रिश्ते में स्थिरता लाते हैं।

  • बुध (5) के कारण इनके बीच बातचीत और समझ बेहतरीन रहती है।
  • शनि (8) रिश्ते में स्थिरता लाते हैं।
  • जब एक साथी थोड़ा चंचल होता है, तो दूसरा उसे संभाल लेता है। यही इस जोड़ी की सबसे बड़ी ताकत है।

मूलांक 5 और 8 बैलेंस जोड़ी

अगर इनके मूलांक की बात करें, तो रितेश का मूलांक 9 है, जो उन्हें साहसी बनाता है, और जेनेलिया का मूलांक 5 हैं, जो उन्हें भावुक और सरल बनाता है। यह मेल इनके रिश्ते में प्यार और गरिमा का एक शानदार बैलेंस बनाता है।

मूलांक 5 और 8 और किनके साथ अच्छी जोड़ी बनाते हैं?

मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। ये लोग रिश्तों में वफादारी को सबसे ऊपर रखते हैं। मूलांक 8 की जोड़ी नंबर 6 और 4 के साथ भी अच्छी साबित होती है। वहीं, मूलांक 5 के स्वामी बुध देव हैं, जो इन्हें बातचीत की कला में माहिर बनाते हैं। इन्हें बोरियत पसंद नहीं होती। इस मूलांक की जोड़ी नंबर 1 और 5 के साथ भी जबरदस्त साबित होती है।

यह भी पढ़ें: टैलेंट से भरपूर, पर गुस्सा बन सकता है तरक्की में रुकावट, मूलांक 9 वाले आज ही करें ये उपाय

यह भी पढ़ें - दुनिया बदलने की ताकत रखते हैं मूलांक 1 वाले, किस्तम चमकाने के लिए करें ये उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।