क्या आपके नाम में भी मौजूद है धन आकर्षित करने वाला अक्षर, कौन-से नाम वाले होते हैं सबसे ज्यादा अमीर?
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग स्वाभाव से दूसरों से थोड़े अलग होते हैं और इनके जीवन में धन की कमी नहीं होती है। ये लोग ...और पढ़ें

नाम का पहला अक्षर बताता है आपका भाग्य, जानें कौन से नाम वाले होते हैं धनवान (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि कुछ लोग अपने नाम को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट होते हैं, वहीं कुछ अपने नाम को बहुत अच्छा न मानकर उसकी स्पेलिंग बदलने की कोशिश करते हैं।
आपके नाम का पहला अक्षर आपका 'लकी अल्फाबेट' माना जाता है और इससे आपकी खूबियों का अनुमान भी लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष की मानें तो नाम के हर एक अक्षर में किसी न किसी ग्रह का शासन होता है और उसी से व्यक्ति के स्वभाव का अनुमान लगाया जा सकता है।
कई ऐसे अक्षर वाले नाम के लोग होते हैं जो हमेशा अव्वल होते हैं, तो कुछ के जीवन में मेहनत से ही सफलता मिलती है। वहीं ऐसे भी कुछ अल्फाबेट हैं जिनके लोग हमेशा धन लाभ पाते हैं और इसी वजह से इनके जीवन में समृद्धि हमेशा बनी रहती है। आइए जानें किस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं और उनके ऊपर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
अल्फाबेट B
अंकज्योतिष की मानें तो जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुरू होता है उनके ऊपर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और उनमें धन को आकर्षित करने वाले गुण मौजूद होते हैं।
ये लोग स्वभाव से सौम्य होते हैं और अपने सरल स्वभाव की वजह से ही दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग साहसी, ईमानदार और इरादों के पक्के होते हैं। इसी वजह से काम के प्रति उनकी लगन बहुत ज्यादा होती है। उन्हें अक्सर अपने लक्ष्य में सफलता मिलती है और ये बहुत ऊंचाइयों तक जाते हैं।
खबरें और भी
अल्फाबेट H
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के H अक्षर से शुरू होता है उनके भीतर लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। इनकी सीखने और काम करने की क्षमता इतनी ज्यादा अच्छी होती है कि हर कोई उनके काम करने के तरीके का कायल हो जाता है। ये लोग जिस काम को करने का ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। काम में इनकी निष्ठा और काम करने का तरीका हमेशा लाजवाब होता है। इनके गुणों की वजह से हमेशा इनके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और इनके पास पैसों की कमी नहीं होती है।
अल्फाबेट M
ये अक्षर अनुशासन, व्यवस्थित जीवन और कड़ी मेहनत का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो स्थिरता और लंबी अवधि की योजना को महत्व देते हैं।
ये अपने काम में धीरे-धीरे लेकिन मजबूती के साथ आगे बढ़ते हैं। भले ही इनके जीवन में बार-बार चुनौतियां क्यों न आएं, लेकिन ये उनसे बाहर निकलकर अपनी एक अलग जगह बनाते हैं।
जिन लोगों का नाम M अल्फाबेट से शुरू होता है वो आज़ाद ख्यालों वाले, महत्वाकांक्षी और काम पर ध्यान देने वाले होते हैं। वे स्वाभाविक रूप से दूसरों के पीछे चलने के बजाय लीड करना पसंद करते हैं। इसी वजह से इन्हें हमेशा सफलता हासिल होती है और इनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।
अगर आपका नाम भी इनमें से किसी अल्फाबेट से शुरू होता है तो ये आपकी विशेषताएं भी हो सकती हैं। हालांकि, यह अनुमान सभी में अलग-अलग भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक वालों का रिश्ता माना जाता है सबसे खतरनाक, हर छोटी बात पर होता है भयंकर टकराव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।