विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान

Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:59 PM (IST)

मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में अचानक आने वाले बदलावों, संघर्षों और समाज की परवाह बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। ...और पढ़ें

मूलांक-4 वाले होते हैं बहुत मेहनती। (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक-4 वाले होते हैं बहुत मेहनती। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक 4 वाले लोगों का स्‍वामी ग्रह राहु होता है। राहु एक छाया ग्रह है, इसका स्‍वभाव थोड़ा मंद, अनुशासित और मेहनत करने वाला है। इस मूलांक के लोग भी कुछ-कुछ ऐसे ही होते हैं, मगर इनके स्वभाव का एक सबसे कमजोर बिंदु होता है कि ये चिंता बहुत करते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वालों को कुछ बातों के विषय में अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ चीजें उन्हें उनकी किस्मत द्वारा ही मिल जाती हैं, बस उन्हें अपना कर्म करते रहना होता है।

तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी बातें हैं, जिनके बारे में मूलांक 4 वालों को बहुत अधिक नहीं सोचना चाहिए।

दूसरों की आलोचना की चिंता

जो लोग मेहनत करते और कार्य करते हैं, उनके कार्य में कमी निकालने वाले आलोचकों की भी कमी नहीं होती है। देखा जाए तो आलोचकों हमेशा अपने समीप ही रखना चाहिए, क्‍योंकि वे हमारी गलतियों पर पर्दा नहीं डालते हैं और हमें सुधार का अवसर देते हैं। मूलांक 4 वालों को इस बात से परेशानी होती है, जब कोई उनके काम में त्रुटियां निकालता है। लेकिन इस बारे में इन्‍हें ज्‍यादा नहीं सोचना चाहिए और अपना कर्म करते रहना चाहिए।

4 number

(Picture Credit- magnific)

धीमी शुरुआत की चिंता

मूलांक 4 वाले लोग स्वभाव से अनुशासनप्रिय होते हैं और हर काम को सोच-समझकर करते हैं। इससे उनकी गति मंद होती है। कई बार उन्हें लगता है कि वे सफलता पाने की रेस में हमेशा पीछे रह जाते हैं। मगर ऐसा नहीं है, मूलांक 4 वालों को अपना काम परफेक्शन से करने की आदत होती है, ऐसा करने में उन्हें समय लगता है, मगर उन्हें सफलता जरूर मिलती है।

भविष्य में आगे बढ़ने की चिंता

मूलांक 4 वाले लोग बहुत सोचते हैं। खासतौर पर उन्हें अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंता होती है। छोटी-से-छोटी बातों की वह बड़ी योजना बना डालते हैं और समय की बर्बादी करते हैं। इसलिए मूलांक 4 वालों को अधिक सोचने की जगह अधिक काम करना चाहिए, क्योंकि मेहनती वे होते ही हैं, ऐसे में काम पर फोकस करने पर उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है।

खबरें और भी

अतः मूलांक 4 वालों को ऊपर बताई गई बातों को लेकर बिल्कुल भी फिक्र नहीं होनी चाहिए। मेहनत के दम पर उन्हें सभी कुछ अपने आप ही हासिल हो जाता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों की तरक्की में रुकावट बन सकता है यह दिन, कभी न शुरू करें कोई नया काम

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वाली ननद और 5 वाली भौजाई के बीच हमेशा बनी रहती नोकझोंक, जानें वजह और उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।