इस मूलांक वाले होते हैं नंबर 1 'शॉपिंग पगलू'! खरीदारी पर पानी की तरह बहाते हैं पैसा
आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खरीदारी करने का बहुत शौक होता ...और पढ़ें

ये लोग होते हैं खरीदारी के शौकीन (Picture Credit: Freepik)
HighLights
मूलांक 6 वाले शुक्र के प्रभाव से विलासिता पसंद करते हैं
ये लोग फैशन और लेटेस्ट ट्रेंड के साथ चलना पसंद करते हैं
मूलांक 3 और 5 भी खरीदारी के बहुत शौकीन होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ विशेष मूलांक वाले लोग शॉपिंग के बहुत ज्यादा शौकीन होते हैं। इनके खरीदारी के चस्के के चलिए आप इन्हें 'शॉपाहोलिक' (Shopaholic) भी कह सकते हैं। अगर आपका जन्म भी इन तारीखों को हुआ है, तो आप इन शॉपाहोलिक लोगों की श्रेणी में आ सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
शुक्र ग्रह का पड़ता है प्रभाव
अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि मूलांक 6 के लोग महंगी चीज़ों की खरीदारी में सबसे आगे होते हैं। जिन लोगों को जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इन जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव पड़ता है, जो प्रेम, सौंदर्य और धन से कारक हैं। शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक वाले लोग स्टाइलिश और विलासितापूर्ण जीवन जीना पसंद करते हैं।

(Picture Credit- AI Generated)
शॉपिंग के शौकीन
मूलांक लोग फैशन और लेटेस्ट ट्रेंड के साथ चलना पसंद करते हैं। कई बार उत्साह में आकर ये लोग ऐसी चीजें भी खरीद बैठते हैं, जिनकी इन्हें जरूरत नहीं होती। ये शॉपिंग में बजट का ध्यान नहीं रखते और अपनी पसंद की चीजों को खरीदने में बहुत पैसे बर्बाद कर देते हैं।
मूलांक 6 की खासियत
- मूलांक 6 के जातक आकर्षक, प्रेम करने वाले और शांत स्वभाव के होते हैं।
- मेहनत और भाग्य से इन्हें जीवन में सफलता हासिल करते हैं।
- साथ ही इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और धन-दौलत प्राप्त होती है
- इनका आकर्षण दूसरे लोगों को अपनी ओर खींचता है और जल्दी ही लोकप्रिय हो जाते हैं।
- ये लोग मिलनसार होते हैं और दूसरे लोगों से बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं।
- यह लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।
- मूलांक 6 वालों का कला के प्रति बहुत ज्यादा आकर्षिण होता है।
- ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही अच्छे से निभाते हैं।
- लेकिन कभी-कभी ज्यादा परफेक्शन के चक्कर में यह लोग ज्यादा मानसिक तनाव ले लेते हैं।
इन मूलाकों को भी कह सकते हैं शॉपाहोलिक
- मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख) - इस मूलांक के लोग फैशन और स्टाइल के मामले में बहुत आगे होते हैं। इन्हें बेहतरीन चीजों की समझ होती है और ये शॉपिंग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
- मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख): मूलांक 5 भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें खरीदारी करना और नई चीजें खरीदना बहुत पसंद होता है। बुद्ध से प्रभावित इस मूलांक के लोग खरीदारी का भी बहुत शौक रखते हैं।
यह भी पढ़ें- घुमक्कड़ होते हैं इस मूलांक के लोग! घर में नहीं लगता इनका मन, हमेशा रहता है सफर का खुमार
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग होते हैं असली 'एंग्री बर्ड', नाक पर रहता है गुस्सा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।