विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुंह में चांदी का चम्मच' लेकर पैदा होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, घर की किस्मत बदल देते हैं

Updated: Tue, 07 Apr 2026 05:12 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे (मूलांक 7) लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। ये मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते ह ...और पढ़ें

परिवार के लिए 'लकी चार्म' साबित होते हैं ये लोग (Image Source: AI-Generated)

परिवार के लिए 'लकी चार्म' साबित होते हैं ये लोग (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की दुनिया में हर मूलांक का एक खास महत्व है। हर जन्म तारीख का अपना प्रभाव होता है। अंकों का यह विज्ञान बताता है कि हमारा भविष्य, हमारा स्वभाव और हमारी किस्मत काफी हद तक हमारे मूलांक पर निर्भर करती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जन्म से ही अपने साथ भाग्य की मजबूत लकीरें लेकर आते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के लोग न केवल अपने लिए, बल्कि अपने पूरे परिवार के लिए एक 'लकी चार्म' साबित होते हैं। अक्सर इनके लिए कहा जाता है कि ये जन्म से ही 'मुंह में चांदी का चम्मच' लेकर पैदा होते हैं।

कैसे जानें अपना मूलांक?

अगर आपका या आपके बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। अंक ज्योतिष में मूलांक 7 का स्वामी ग्रह 'केतु' (Ketu) को माना गया है। केतु गहराई, आध्यात्म, रहस्य और ज्ञान का प्रतीक है।

परिवार के लिए क्यों होते हैं भाग्यशाली?

मूलांक 7 वाले बच्चे जिस घर में जन्म लेते हैं, वहां का माहौल अचानक से सकारात्मक (Positive) होने लगता है। इनके जन्म के बाद परिवार में सुख-समृद्धि आती है और पिता या घर के मुखिया के रुके हुए काम तेजी से बनने लगते हैं। इनकी किस्मत का प्रभाव इतना तेज होता है कि परिवार को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ये लोग अपनी मेहनत और भाग्य से परिवार का नाम रोशन करते हैं।

खबरें और भी

mulank 7

(Image Source: AI-Gene)

मूलांक 7 वालों की खास बातें

  • इन लोगों की सोचने-समझने की क्षमता बहुत गहरी होती है। इन्हें आने वाली घटनाओं या किसी खतरे का आभास पहले ही हो जाता है।
  • ये लोग पैसों के पीछे नहीं भागते, फिर भी इनके जीवन में धन-धान्य और सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। इनका रहन-सहन काफी अच्छा होता है।
  • मूलांक 7 वाले अपने परिवार और माता-पिता से बेहद जुड़ाव रखते हैं। अपने अपनों की खुशी के लिए ये कोई भी त्याग करने को तैयार रहते हैं।
  • इन्हें किसी के दबाव में रहकर काम करना पसंद नहीं होता। ये लोग अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। कला, साहित्य, रिसर्च और विज्ञान के क्षेत्र में ये बहुत तरक्की करते हैं।
  • बाहर से ये कितने भी आधुनिक (Modern) क्यों न दिखें, अंदर से इनका भगवान और आध्यात्म पर गहरा विश्वास होता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ इत्तेफाक नहीं, रितेश और जेनेलिया की जोड़ी का न्यूमरोलॉजी कनेक्शन है बेहद खास

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।