विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आप कंजूस हैं या खर्चीले? आपके मूलांक में छिपा है आपके खर्चों का राज!

Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:50 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति का मूलांक उसकी खर्च करने की आदतों को प्रभावित करता है। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों की विभिन्न खर्च करने की आदतों के बारे ...और पढ़ें

मूलांक के हिसाब से जानिए अपनी खर्च करने की आदत (Picture Credits- AI Image)

मूलांक के हिसाब से जानिए अपनी खर्च करने की आदत (Picture Credits- AI Image)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पैसा खर्च करने के मामले में हर किसी की आदत एक दूसरे से काफी अलग होती है। जहां कुछ लोग खर्च करने के मामले में सबसे आगे रहते हैं, वहीं कई लोग कुछ भी खरीदने, पहनने या खाने से पहले सौ बार सोचते हैं। अंक ज्योतिष के हिसाब से हर मूलांक की spending habit अलग होती है। जहां कुछ मूलांक के जातक खर्चीले होते हैं, वहीं कुछ मूलांक वाले खर्च करने से ज्यादा बचाने पर भरोसा करते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का मूलांक उसकी जीवन शैली, व्यक्तित्व, स्वभाव और फैसले लेने की क्षमता पर असर दिखता है। जिस कारण हर मूलांक का इंसान दूसरे मूलांक के इंसान से किसी ने किसी मामले में अलग होता है। और बात जब पैसा खर्च करनी की आए तो ये अंतर स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 के जातकों की स्पेंडिंग हैबिट्स के बारे में।

मूलांक 1
मूलांक 1 वाले जातक खर्चीले स्वभाव के होते हैं। इन्हें क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी युक्त चीजें पसंद होती हैं, जिस कारण कई बार ये लोग अपनी पसंदीदा वस्तु को खरीदने के चक्कर में बिना भाव मोल के पैसे दे देते हैं।

मूलांक 2
मूलांक 2 के जातक स्वभाव से काफी भावुक और चिंतनशील होते हैं, जो इनके खर्च करने की आदत पर भी असर दिखाती है। ये लोगों किसी भी चीज को खरीदने से पहले काफी सोच विचार करते हैं। जो इन्हें कभी फायदा और कभी नुकसान पहुंचा सकती है।

खबरें और भी

मूलांक 3
मूलांक 3 के जातक पैसा खर्च करने के मामले ठीक ठाक होते हैं। इन्हें जो चीजें पसंद आ गई, उसे खरीदने में ज्यादा समय नहीं लगाते हैं। हालांकि इस मूलांक का अधिकार पैसा खाने-पीने की चीजों पर खर्च होता है।

मूलांक 4
मूलांक 4 के लोग अपनी इनकम को बेवजह की चीजों पर बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं। अपने जुगाड़ू स्वभाव के कारण इस अंक के लोग जहां तक हो सके वहां तक पैसा बचाते हैं। हालांकि इनकी यही कंजूसी आदत इन्हें भविष्य के खतरों से बचाती है

मूलांक 5
मूलांक 5 के लोग पैसा खर्च करने के मामले में काफी आगे रहते हैं। इन्हें अच्छा खाना और अच्छा दिखना काफी पसंद होता है। अपने शौकिया आदत के कारण इनके पास पैसा नहीं बचता है। इन लोगों को घूमना भी काफी पसंद होता है।

मूलांक 6
मूलांक 6 के जातक जरूरत की चीजों पर पैसा खर्च करना सही समझते हैं। इन्हें अपनी खुशी से ज्यादा परिवार की खुशियों की परवाह होती है, जिस कारण ये खुद पर खर्च करने के बजाय दोस्तों और परिजनों पर पैसा खर्च करना सही समझते हैं।

मूलांक 7
मूलांक 7 के लोग पैसा खर्च करने के साथ साथ जिंदगी का आनंद भी लेते हैं। इन्हें बैलेंस्ड लाइफ पसंद है, जिस कारण इन्हें खुद पर खर्च करना अच्छा लगता है। मूलांक 7 के लोग सेविंग्स के मामले भी आगे रहते हैं।

मूलांक 8
मूलांक 8 के लोग ऐसी जगह पैसा खर्च करना पसंद करते हैं, जहां उनका फायदा होता है। इस अंक के जातक दोस्तों के बीच पैसा खर्च करने से बचते हैं लेकिन अकेले में इन्हें खुद पर खर्च करना अच्छा लगता है।

मूलांक 9
मूलांक 9 के लोग पैसा खर्च करने के मामले में सामान्य होते हैं। इस अंक के जातक में कंजूसी नहीं होती, जिस कारण इनके खर्चे तो होते हैं लेकिन इन्हें पैसों को मैनेज करना अच्छे से आता है।

अंक ज्योतिष किसी भी व्यक्ति के संभावित स्वभाव का ही संकेत देता है। ऐसा भी देखने को मिल सकता है कि, एक मूलांक के अलग अलग जातक spending habit के मामले में एक दूसरे अलग सोचते हो।

यह भी पढ़ें- पार्टी का शोर नहीं, 'मी-टाइम' है इनकी जरूरत: इस मूलांक के जातक को अकेले रहना काफी पसंद!

यह भी पढ़ें- पार्टनर को चौंकाना कोई इनसे सीखे! अंक ज्योतिष के वो 4 'सुपरस्टार' जो सरप्राइज देने में हैं उस्ताद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।