क्या आपका मूलांक 1 है? इस विशेष मंत्र के जाप से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें क्या हैं लाभ
अगर आप भी मूलांक 1 हैं, तो ऐसे में आप एक खास मंत्र का उच्चारण करें। इससे आपकी किस्मत भी बदल सकती है। साथ ही आपके सभी कार्ये आसानी से पूरे होते नजर आएं ...और पढ़ें
-1782890466854_m.webp)
मूलांक 1 के लिए विशेष मंत्र (Picture Credit- Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली| मूलांक हमारे आने वाले भविष्य के बारे में सभी जानकारियों को बताता है। कोई अपने जन्म तारीख को जोड़ता है, तो इससे एक नया अंक बनकर आता है। इसे मूलांक कहते हैं। इसके हिसाब से ही लोग अपने आने वाले समय के बारे में जानते हैं, ताकि इससे जीवन में होने वाले परिवर्तन के बारे में पता चल सके। इस बार हम आपको मूलांक 1 के लोगों के बारे में बताएंगे कि वो कैसे होते हैं और उन्हें अपनी किस्मत को बदलने के लिए किस एक खास मंत्र का जाप करना चाहिए?
मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं?
मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और क्रिएटिव होते हैं। ये दूसरों से अलग सोच रखते हैं और नई चीजों को जानने का प्रयास करते हैं। समाज में मान-सम्मान पाने की चाह इन्हें लगातार आगे बढ़ने का मौका देती है। इसलिए इनका स्वभाव भी शांत होता है, लेकिन चीजों को समझने के लिए सबसे अच्छा होता है। इनके कार्यों में रुकावटें आती हैं, लेकिन वह समस्या समय रहते हल हो जाती हैं।
मूलांक 1 वाले लोगों को किस मंत्र का जाप करना चाहिए?
मूलांक 1 वाले लोगों को सूर्य देव के खास मंत्र ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करना अच्छा माना जाता है। इस मंत्र का अर्थ होता है हे प्रकाशमान सूर्य देव, मैं आपको प्रणाम करता हूं। इसका उच्चारण करने से ऊर्जा, आत्मविश्वास और क्षमता बढ़ती है, शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही करियर में भी मान-सम्मान बढ़ता है। इसलिए इसका जाप करना सबसे शुभ और उत्तम माना जाता है।

मूलांक 1 वाले इस मंत्र का जाप किस समय और कैसे करें?
- मूलांक 1 वाले व्यक्ति इस मंत्र का जाप सूर्योदय के समय करें। इस समय इस मंत्र का उच्चारण करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
- पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठकर इस मंत्र का जाप करें और लाल पीले रंग के वस्त्रों को धारण जरूर करें।
- इस मंत्र का उच्चारण करते समय आप तुलसी की माला ले सकते हैं।
- इस मंत्र का उच्चारण आप दिन में 11 बार जरूर करें, ताकि इसका शुभ फल प्राप्त हो।
- नियमित रुप से इसका जाप करने से आपको लाभ प्राप्त होगा और किस्मत में बदलाव भी देखने को मिल जाएंगे।
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Image credit- AI