विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किन मूलांक के लोगों पर रहती है शनिदेव की विशेष कृपा, साढ़ेसाती का असर भी हो जाता है कम

Published: Wed, 01 Jul 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है, जिससे उन्हें साढ़ेसाती के बुरे प्रभावों से ...और पढ़ें

इन मूलांकों पर सदैव बनी रहती है शनिदेव की कृपा (Picture Credit: AI Generated)

इन मूलांकों पर सदैव बनी रहती है शनिदेव की कृपा (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 4 पर राहु के कारण शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

  2. मूलांक 7 के अनुशासित लोगों पर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं।

  3. मूलांक 8 के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं, इसलिए सकारात्मक प्रभाव होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर मूलांक अलग महत्व रखता है और व्यक्ति के जीवन में इनका प्रभाव भी अलग तरीके से दिखाई देता है। सभी मूलांकों के एक स्वामी ग्रह होते हैं और कुछ ऐसे मूलांक भी हैं जिनकी शनि देव से घनिष्ठ मित्रता है।

ऐसा कहा जाता है कि इन भाग्यशाली मूलांक के लोगों के जीवन में शनि का दुष्प्रभाव नहीं होता है। हालांकि, शनि को न्याय का देवता माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि वो अपने भक्तों को अनुशासन सिखाने के लिए जीवन में कई बार परीक्षा लेते हैं।

इसी परीक्षा को शनि की ढईया या साढ़े साती कहा जाता है। आइए जानें ऐसे कुछ मूलांकों के बारे में जिनके ऊपर सदैव शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 माना जाएगा और मूलांक 4 पर राहु का शासन होता है।

राहु के ऊपर हमेशा शनि की कृपा दृष्टि होती है और शनिदेव इस मूलांक के लोगों को ज्यादा समस्याएं नहीं देते हैं। इनकी साढ़े साती के समय में भी शनिदेव कुछ दिनों तक इस मूलांक के लोगों की परीक्षा लेते हैं और उसके बाद अच्छे परिणाम देते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 को केतु शासित मूलांक माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख़ को हुआ है उन सभी का मूलांक 7 माना जाता है।

इस मूलांक के लोग बहुत ज्यादा अनुशासन प्रिय होते हैं जिसकी वजह से शनिदेव इनके ऊपर हमेशा मेहरबान होते हैं। जब भी इनके जीवन में साढ़े साती आती है तब ये लोग इसके बुरे प्रभाव से बहुत जल्दी ही बाहर निकल आते हैं।

हालंकि, इनके जीवन में साढ़े साती का प्रभाव करियर या रिश्तों में दिखाई देता है, लेकिन किसी बड़े नुकसान के बिना ही ये लोग इस समय को पार कर लेते हैं।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं, इसी वजह से इस मूलांक पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

ऐसा कहा जाता है कि इस मूलांक के लोगों पर हमेशा शनि का सकारात्मक प्रभाव होता है। इसी वजह से जब इनके जीवन में साढ़े साती का कठिन समय भी आता है तब भी इनके जीवन में कोई बुरे प्रभाव नहीं हो पाते हैं।

मूलांक 8 एक ऐसा अंक माना जाता है जो अक्सर अनुशासन, धैर्य और लंबे समय तक मिलने वाली सफलता से जुड़ा होता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार ये कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- इन 4 मूलांकों के लोग होते हैं दिमाग से तेज, पढ़ाई के साथ करियर में भी हासिल करते हैं बड़ा मुकाम

यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, जीवनभर नहीं होती पैसों की तंगी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।