न चाहते हुए भी कई बार 'बेईमानी' कर बैठते हैं इन जन्मतिथि पर जन्में लोग, बाद में होता है पछतावा
अंक ज्योतिष के अनुसार, इन मूलांकों के लोग अपनी महत्वाकांक्षा के कारण कई बार गलत रास्ते चुन लेते हैं। जल्दबाजी और दबाव में लिए गए इन निर्णयों का उन्हें ...और पढ़ें

ये लोग महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए कर बैठते हैं गलती । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 4 और 8 के स्वामी राहु-शनि हैं।
जल्दी सफलता पाने की चाह में लेते हैं गलत निर्णय।
महत्वाकांक्षा ही इनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर तारीख का अपना एक खास प्रभाव होता है। कुछ तारीखों पर जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव ऐसा होता है कि वे दिल के सच्चे होते हुए भी कई बार अनजाने में गलत रास्ता चुन लेते हैं। बाद में जब उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है तो पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता। मूलांक 4 और मूलांक 8 के लोगों के साथ ऐसा सबसे ज्यादा होता है। जन्मतिथि के बात करें तो 4, 13, 22, 31, 8, 17 या 26 वाले लोग इसमें शामिल होते हैं। चलिए जानते हैं कि इनके साथ ऐसा क्यों होता है।
राहु और शनि का गहरा प्रभाव
अंक ज्योतिष में माना जाता है कि मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं और मूलांक 8 के स्वामी शनि हैं। दोनों ही ग्रह व्यक्ति को बेहद महत्वाकांक्षी बनाते हैं। इन लोगों के सपने बड़े होते हैं और वे जीवन में बहुत जल्दी ऊंचाई छूना चाहते हैं। सफलता पाने की इच्छा कई बार उन्हें सही-गलत की सीमा भुला देती है।
शॉर्टकट अपनाने की आदत
मूलांक 4 और 8 वाले लोग मेहनती होते हैं, लेकिन उनके अंदर जल्दी सब कुछ पा लेने की बेचैनी भी होती है। करियर, पैसा, नाम या रिश्तों में आगे बढ़ने के लिए वे कई बार शॉर्टकट ढूंढने लगते हैं। इसी जल्दबाजी में वे कोई ऐसा फैसला ले लेते हैं जो नैतिक रूप से सही नहीं होता। उस समय उन्हें लगता है कि यह सिर्फ एक छोटा समझौता है, लेकिन बाद में वही बात उनके लिए परेशानी बन जाती है।
परिस्थितियों और गुस्से का दबाव
ये लोग स्वभाव से जिद्दी और स्पष्टवादी होते हैं। जब इन पर किसी काम का दबाव आता है या कोई इन्हें गलत समझता है, तो गुस्से में आकर ये कोई कदम उठा लेते हैं। कई बार पैसों की तंगी, ऑफिस का प्रेशर या रिश्तों की खींचतान भी इन्हें गलत निर्णय लेने पर मजबूर कर देती है। उस समय उनका इरादा बुरा नहीं होता, लेकिन काम हो जाने के बाद जब वे शांति से सोचते हैं तो उन्हें समझ आता है कि जो किया वह गलत था।
खबरें और भी
अत: मूलांक 4 और 8 वाले लोग बुरे नहीं होते। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी महत्वाकांक्षा ही कई बार उनकी कमजोरी बन जाती है।
यह भी पढ़ें- आप कंजूस हैं या खर्चीले? आपके मूलांक में छिपा है आपके खर्चों का राज!
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों का दिमाग पढ़ना है नामुमकिन, राहु ग्रह के कारण आते हैं अचानक उतार-चढ़ाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।