मूलांक 4 वालों का दिमाग पढ़ना है नामुमकिन, राहु ग्रह के कारण आते हैं अचानक उतार-चढ़ाव
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोगों का स्वभाव रहस्यमयी होता है और इनके दिमाग को पढ़ना नामुमकिन है, जिस पर राहु ग्रह का प्रभाव रहता है। ...और पढ़ें

कैसे होते हैं मूलांक 4 वाले जातक? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। मूलांक की मदद से व्यक्ति के करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और स्वभाव के बारे में पता लगाया जाता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, एक ऐसा मूलांक है, जिसका स्वभाव रहस्यमयी होता है और उस व्यक्ति के दिमाग को पढ़ना नामुमकिन होता है। इस मूलांक पर राहु ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन सा मूलांक है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस रहस्यमयी मूलांक के बारे में।
कौन सा है रहस्यमयी मूलांक
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक पर राहु ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है, क्योंकि मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु है। इस मूलांक के लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है। इस बात का पता लगाना मुश्किल होता है। साथ ही इनका स्वभाव रहस्यमयी होता है। इसके पीछे की वजह राहु ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु को एक छाया ग्रह, भ्रम और रहस्य का प्रतीक माना गया है।
जीवन में उतार-चढ़ाव
इन लोगों के जीवन में अधिकतर उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इनके जीवन की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। ये लोग अपने काम को शांति से पूरा कर लेते हैं। ये कब कौन सी योजना बना लेते हैं। इसके बारे में किसी को पता भी नहीं लगने देते। ये लोग जीवन में कब कौन सा बड़ा फैसला लेंगे। इस बात की जानकारी सामने को पता भी नहीं लगने देते।
बात नहीं करते किसी से किसी से शेयर
मूलांक 4 वाले अपनी बात किसी से शेयर नहीं करते हैं। इनके जीवन में क्या चल रहा है। इस बात का पता लगाना मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें- बहुत शातिर होते हैं ये मूलांक वाले लोग, अंक 6 वालों को इनके साथ कभी नहीं करनी चाहिए बिजनेस में पार्टनरशिप
जीवन में करते हैं मेहनत
ये लोग करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करते हैं। ये लोग अपने टारगेट को पूरा करने के लिए दिन भर अधिक मेहनत करते हैं और इनके द्वारा की गई मेहनत रंग लाती है। ये लोग अपने शांत दिमाग से हर समस्या को सरलता से दूर कर लेते हैं।
खबरें और भी
-1784542071338.jpg)
(Picture Credit: AI Generated)
कैसे करें राहु को प्रसन्न?
अगर आप राहु ग्रह को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद काले तिल, नीले या काले रंग के कपड़ों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति की कुंडली में राहु मजबूत होता है और धन लाभ और अपार सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड बनाने के मामले में सबसे 'अनलकी' होते हैं इस तारीख को जन्मे लड़के, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
यह भी पढ़ें- क्या आपका मूलांक 3 है? घर, मोबाइल, गाड़ी खरीदते समय इन अंकों से करें परहेज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।