विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 मूलांक वाले लोगों के हाथ में नहीं रुकता है पैसा, अच्छी कमाई के बावजूद भी बनी रहती है आर्थिक तंगी

Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:27 PM (IST)

कई बार आपकी जन्म तिथि का प्रभाव आपके जीवन में दिखने लगता है। ऐसे ही कुछ मूलांक के लोग होते हैं जो अक्सर धन हानि का सामना करते हैं। ...और पढ़ें

इन मूलांकों के लोग नहीं बचा पाते पैसा अच्छी कमाई के बावजूद बनी रहती है आर्थिक तंगी (Picture Credit: AI Generated)

इन मूलांकों के लोग नहीं बचा पाते पैसा अच्छी कमाई के बावजूद बनी रहती है आर्थिक तंगी (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार आपकी कमाई अच्छी होने के बाद भी ज्यादा बचत नहीं हो पाती है और आप इसका कारण भी पता नहीं कर पाते हैं। दरअसल, कई बार इसका कारण ग्रहों का फेर भी हो सकता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, आपकी जन्म तिथि भी कई बातों के बारे में बताती है जैसे आपका भविष्य कैसा हो सकता है? आपके जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं और आने वाले समय में कौन से उतार-चढ़ाव संभव हैं।

जन्मतिथि के आधार पर आपके मूलांक का पता लगाया जा सकता है और सभी मूलांकों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। कई बार किसी मूलांक के स्वामी ग्रह के प्रभाव की वजह से ही जीवन में समस्याएं आ सकती हैं या व्यक्ति बुलंदियों तक पहुंच सकता है।

कई ऐसे मूलांक भी होते हैं जिसके लोग कमाई अच्छी होने के बाद भी पैसा बचा नहीं पाते हैं और इसी वजह से उनके जीवन में आर्थिक समस्याएं आती रहती हैं। आइए जानें ऐसे मूलांकों के बारे में यहां-

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले लोग ऐसे होते हैं जो अपने पैसों को हमेशा बढ़ाने के बारे में सोचते हैं और उसके लिए ही आगे बढ़ते हैं, लेकिन कई बार इनकी फिजूलखर्ची की आदत भी इनके लिए धन हानि के योग बनाती है।

इस मूलांक का स्वामी गुरु को माना जाता है और इसके प्रभाव से इनके पास बहुत पैसा होता है। कई बार इनके साथ ऐसा माना जाता है कि ये नई चीजें सीखने की हमेशा कोशिश करते हैं और अपनी ग्रूमिंग में भी बहुत खर्च कर देते हैं।

खबरें और भी

कई बार ये भावनाओं में भी पैसे खर्च कर देते हैं और उसकी वजह से भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होता है और ये उन लोगों में से हो सकते हैं जिन्हें कई बार आर्थिक समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है।

मूलांक-5

मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह होता है और ये बुद्धि से बहुत तीव्र होते हैं, लेकिन कई बार ये पैसा बिना सोचे-समझे हुए गलत जगह पर खर्च करते हैं।

इनकी यही आदत इनके लिए आर्थिक हानि का कारण भी बन सकती है। नंबर पांच वालों को वर्कप्लेस में हर तरह का एक्सपीरियंस चाहिए होता है जिसकी वजह से ये कई बार अपना करियर तक बदल देते हैं और उसकी वजह से भी उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकते हैं।

बहुत जल्दी-जल्दी चीजें बदलने के चक्कर में ये लोग न तो पैसा इकठ्ठा कर पाते हैं और न ही भविष्य के लिए कुछ बचत कर पाते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 माना जाता है।

मूलांक-6

मूलांक 6 का स्वामी शुक्र को माना जाता है और इस मूलांक के लोग बहुत ज्यादा लक्सरी पसंद होते हैं और ये दिखावे के लिए कई बार पैसा इतनी गलत जगह लगाते हैं कि इन्हें आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।

ये लोग खुद की ग्रूमिंग में भी बहुत सा पैसा खर्च कर देते हैं और अच्छी आमदनी होने के बाद भी फिजूलखर्ची की इनकी आदत इन्हें आर्थिक तंगी में डाल सकती है। यही नहीं कई बार ये घर की सजावट में भी बहुत पैसे खर्च कर देते हैं जो आपगे चलकर इसके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और ये आपका स्वभाव भी हो सकता है।

जिन लोगों का मूलांक इनमें से कोई भी है उन्हें अक्सर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि सबके लिए यह सही हो, लेकिन काफी हद तक ये इनके स्वाभाव से जुड़ी बातें हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद बदलता है इन मूलांक के लोगों का भाग्य, पैसे और शोहरत के साथ मिलती है अलग पहचान

यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक के लोगों की कही बातें अक्सर हो जाती हैं सच, भूलकर भी न बोलें किसी के लिए कुछ बुरा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।