विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 6 वाले लोग प्यार में क्यों खाते हैं धोखा? इन दो अंक वालों से कभी न लगाएं दिल

Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:00 AM (IST)

मूलांक 6 वाले लोग प्यार में अक्सर धोखा क्यों खाते हैं? अंक ज्योतिष के अनुसार इन दो मूलांक वालों से रिश्ता बनाने पर हो सकती है परेशानी। जानिए मूलांक 6 ...और पढ़ें

बहुत ज्‍यादा ईमानदार होता है मूलांक-6 वाले। (Picture Credit- AI Generated)

बहुत ज्‍यादा ईमानदार होता है मूलांक-6 वाले। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक का स्वभाव, सोच और रिश्तों को निभाने का तरीका अलग होता है। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र माना जाता है। शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य और रिश्तों का कारक माना गया है। इसलिए मूलांक 6 वाले लोग प्यार को बहुत महत्व देते हैं और रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, यही स्वभाव कई बार इनके लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोगों के साथ इनका तालमेल नहीं बैठ पाता है। ये रिश्‍ते को निभाने की बेहद कोशिश भी करते हैं, मगर इन्‍हें अंत में धोखा ही मिलता है। चलिए जानते हैं कि अंक 6 वालों को किन अंक के लोगों से दूर रहना चाहिए।

किन मूलांक वालों से रहें सावधान?

मूलांक 3

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वाले लोग आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और स्वतंत्र विचारों के होते हैं। उन्हें आजादी पसंद होती है। ऐसे में कई बार उनकी प्राथमिकताएं मूलांक 6 के स्वभाव से मेल नहीं खातीं। इसी वजह से दोनों के बीच गलतफहमियां या मतभेद बढ़ सकते हैं।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले लोग बदलाव, रोमांच और नई चीजें पसंद करने वाले माने जाते हैं। वे बंधनों में रहना कम पसंद करते हैं। दूसरी ओर मूलांक 6 स्थिर और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते चाहते हैं। दोनों की सोच और जीवनशैली में यह अंतर रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है।

खबरें और भी

मूलांक 6 वाले प्यार में धोखा क्यों खा जाते हैं?

बहुत भावुक होते हैं

मूलांक 6 वाले लोग दिल से रिश्ते निभाते हैं। अगर उन्हें कोई पसंद आ जाए तो वे जल्द ही उस व्यक्ति पर भरोसा करने लगते हैं। कई बार बिना पूरी तरह समझे रिश्ते में आगे बढ़ जाते हैं और फिर बाद में निराशा ही उनके हाथ लगती है।

जरूरत से ज्यादा भरोसा करते हैं

ये लोग बहुत ज्‍यादा ईमानदार होता है। यही कारण है कि ये सामने वाले को भी अपने जैसा ही सच्चा मान लेते हैं। अगर दूसरा व्यक्ति भरोसे के लायक न हो तो इनके दिल को बहुत गहरी चोट पहुंचती है।

आसानी से समझौता कर लेते हैं

मूलांक 6 वाले रिश्ते को बचाने के लिए अक्सर अपनी इच्छाओं और जरूरतों को पीछे रख देते हैं। कई बार वे हर बात में समझौता कर लेते हैं, इससे सामने वाला इन्‍हें कमजोर समझ बैठता है।

अत: मूलांक 6 वाले लोग प्यार में बेहद भरोसेमंद होते हैं, लेकिन उनकी ज्यादा विश्वास करने की आदत कई बार उन्हें दुख पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 6 वाले लोगों की ये 3 खूबियां बनाती हैं इन्हें सबसे अलग, कोई भी नहीं दे सकता इन्हें इन बातों में मात

यह भी पढ़ें- Numerology: इन लोगों का साथ नहीं छोड़ती किस्मत, क्या आपका मूलांक भी हैं इनमें शामिल?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।