यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Finance Plan: 2 लाख रुपये की Down Payment के बाद लाएं Maruti Wagon R CNG का बेस वेरिएंट, जाएगी कितनी EMI
भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से लंबे समय से भारतीय बाजार में Wagon R को ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक के CNG के बेस वेरिएंट को अग ...और पढ़ें

HighLights
- Maruti Wagon R CNG के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.44 लाख रुपये है
- दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 8368 रुपये
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पांच लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा कीमत पर उपलब्ध कारों की लिस्ट में Maruti Wagon R भी शामिल है। अगर आप इस गाड़ी में CNG के बेस वेरिएंट LXI को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
6.44 लाख रुपये है कीमत
Maruti की ओर से Wagon R CNG के बेस वेरिएंट LXI को 6.44 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 45 हजार रुपये आरटीओ और करीब 30 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Maruti Wagon R CNG LXI on road price करीब 7.20 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Electric Car: मंथली बेसिस पर May 2024 में दर्ज हुई बढ़ोतरी, जानें किस कंपनी ने की कितनी Electric कारों की बिक्री
दो लाख Down Payment के बाद 8368 रुपये की EMI
अगर इस हैचबैक के CNG बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद आपको करीब 5.20 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.20 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 8368 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.20 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8368 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Wagon R CNG LXI के लिए करीब 1.82 हजार रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब नौ लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
मारुति की ओर से वैगन आर को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में मारुति वैगन आर का सीधा मुकाबला Hyundai Nios Grand i10, Tata Tiago, Maruti Baleno, Toyota Glanza जैसी हैचबैक कारों के साथ होता है। कीमत के मामले में यह कुछ कॉम्पैक्ट (Nissan Magnite, Renault Kiger) और माइक्रो एसयूवी (Tata Punch, Hyundai Exter) को भी चुनौती देती है।