Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    20% तक घटाना चाहते हैं पेट्रोल-डीजल का खर्च? तो अपनाएं से 5 सिंपल हैक्स और बढ़ाएं कार का माइलेज

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:29 PM (GMT+05:30)

    Car Mileage Tips: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से अगर आप भी परेशान हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर के आप भी अपनी कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी कार में कम फ्यूल में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय कर सके। कई बार जानकारी के अभाव में हमारी कार का माइलेज कम होने लगता है। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल के भारी-भरकम खर्च से परेशान हैं तो इन 5 हैक्स को फॉलो कर के कार का माइलेज 20% बढ़ा सकते हैं।

    गियर बदलना

    कार ड्राइव करते समय सबसे बड़ी गलती होती है गियर को सही समय पर न बदलना। कम स्पीड में हाई गियर या फिर तेज स्पीड में छोटा गियर चलाने से इंजन पर काफी दबाव पड़ता है और पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। हमेशा इंजन की स्पीड और RPM के मुताबिक ही गियर को सही समय पर बदलें।

    टायर प्रेशर

    कार के टायरों में हवा कम होने की वजह से सड़क पर Friction बढ़ने लगता है जिससे इंजन को कार खींचने के लिए ज्यादा पावर का इस्तेमाल करना पड़ता है। हर 10 से 15 दिन में अपनी कार के टायरों में नाइट्रोजन या सामान्य हवा का प्रेशर जरूर चेक कराएं। सही टायर प्रेशर से माइलेज में सीधा सुधार देखने को मिलता है।

    बेकार वजन हटाएं

    अपनी कार की डिग्गी में जितना भी बेवजह का सामान रखा हो उसे तुरंत हटा दें। ऐसा इसलिए क्योंकि वजन जितना ज्यादा होगा इंजन उतना ही ज्यादा खर्च होगा। इसलिए अगर आप अपनी कार से बेहतर माइलेज की उम्मीद कर रहे हैं तो ऐसे सामान को गाड़ी से निकल दें जिसकी जरूरत नहीं है।

    खबरें और भी

    बार-बार ब्रेक्स लगाना

    रैश ड्राइविंग या एग्रसिव ड्राइविंग से माइलेज को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। बार-बार अचानक ब्रेक लगाने और तेसी से एक्सीलेटर दबाने से फ्यूल की खपत बहुत बढ़ जाती है। कार को हमेशा एक स्पीड में चलाएं और ट्रैफिक में सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

    समय पर सर्विसिंग

    इन सब चीजों के अलावा कार की टाइम-टू-टाइम सर्विसिंग कराना भी बहुत जरूरी है। गंदा एयर फिल्टर, पुराना इंजन ऑयल और स्पार्क प्लग में खराबी कार के माइलेज को काफी नुकसान पहुंचाती है। समय पर इंजन ऑयल बदलने और एयर फिल्टर साफ रखने से कार का इंजन हेल्दी रहता है और माइलेज में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा होता है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Brezza Facelift का ARAI आंकड़ा आया सामने, जानिए किस वेरिएंट में कितना मिलेगा माइलेज