Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे बिना थके और बिना मोटरसाइकिल खराब हुए तय करें दिल्‍ली से मनाली या जयपुर का सफर? अभी क्लिक करें और गाइड देखें!

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:05 AM (IST)

    भारत में कई लोग अक्‍सर अपनी मोटरसाइकिल से घूमने के लिए लंबे सफर पर जाना पसंद करते हैं। किन बातों का ध्‍यान रखा जाए तो बिना परेशानी बाइक से लंबे सफर पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सड़कों और हाइवे की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। जिस कारण अब लोग अपने वाहन से सफर करना पसंद करने लगे हैं। ऐसे ही कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल पर भी घूमने के लिए लंबे सफर पर निकल जाते हैं। अगर आप भी लंबे सफर पर मोटरसाइकिल से जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो किन बातों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    इस तरह करें तैयारी

    मोटरसाइकिल पर सामान रखने के साथ ही खुद को भी लंबे सफर के लिए तैयार करना काफी जरूरी हो जाता है। इसलिए अपने लिए बेहतर क्‍वालिटी की राइडिंग जैकेट और पेंट को खरीदा जा सकता है। कई निर्माताओं की ओर से ऐसी जैकेट और पेंट भी तैयार की जाती हैं, जो न तो बारिश में गीली होती हैं और न ही लगातार कई घंटों तक पहनने में परेशानी होती है।

    हेलमेट और ग्‍लव्‍स भी पहनें

    अगर मोटरसाइकिल से लंबे सफर की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ मोटरसाइकिल को ही तैयार करना जरूरी नहीं होता। इस तरह के सफर के लिए खुद की सुरक्षा के लिए अच्‍छी क्‍वालिटी के हेलमैट और ग्‍लव्‍स का भी उपयोग करना चाहिए। इस तरह से आपको लंबे सफर में अच्‍छी सुरक्षा भी मिलती है।

    इस तरह रखें सामान

    मोटरसाइकिल पर जब भी लंबे सफर के लिए निकलना हो, तो साथ में काफी ज्‍यादा सामान भी जाने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसे में समस्‍या यह आती है कि सामान को अच्‍छी तरह से कैसे रखा जाए। इसके लिए अच्‍छी क्‍वालिटी की रस्सियां ले सकते हैं। या फिर बाजार में कई ऐसे विकल्‍प भी मिल जाते हैं, जिनको मोटरसाइकिल पर आसानी से लगाया जा सकता है और उनमें सामान रखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    इन बातों का भी रखें ध्‍यान

    जब भी मोटरसाइकिल से लंबे सफर पर निकलें। तो हमेशा अपने साथ कुछ ऐसे सामान को भी रखना चाहिए। जो खराब स्थिति में बाइक के साथ ही आपका ध्‍यान भी रखें। पंचर रिपेयर किट, अतिरिक्‍त लाइट और पेट्रोल के लिए जैरी कैन को रखना चाहिए। वहीं अपने लिए भी कुछ खाने का सामान रखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak Scooter Review: कैसा है बजाज का सबसे सस्‍ता इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर चेतक 2501 , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?