Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इसके सामने तो Mahindra XUV 700 भी लगती है Alto, जानिए Indian Army की Kalyani M4 गाड़ी की पावर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:10 PM (IST)

    Indian Army Kalyani M4: भारतीय सेना की कल्याणी M4 पावरफुल बख्तरबंद वाहन है जो 465hp पावर, शानदार ऑफ-रोड क्षमता और हाई सेफ्टी के साथ 800 किमी तक की रें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra XUV 700 इसके सामने Alto जैसी दिखती है, यह उस वीडियो पर सबसे ज्यादा आने वाला कमेंट था जिसमें XUV 700 भारतीय सेना ने कल्याणी M4 बख्तरबंद गाड़ियों क बगल से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल हुआ है और अब तक इसे 2.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    भारतीय सेना की कल्याणी एम4

    भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कल्याणी म4 कोई आम बख्तरबंद गाड़ी नहीं है। कल्याणी M4 एक माइन-रेसिस्टेंट एंबुश प्रोटेक्टेड (MRAP) वाहन है। इस गाड़ी को युद्ध के मैदान में सैनिकों को सुरक्षित रूप से ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। M4 का वजन 14 से 16 टन है और इसे भारत में भारत फोर्ज द्वारा दक्षिण अफ्रीकी कंपनी पैरामौंट की साझेदारी में बनाया गया है। इसमें 10 जवान बैठ सकते हैं।

    सुरक्षा फीचर्स

    Kalyani M4 वर्ल्ड क्लास लेवल की बैलिस्टिक सुरक्षा प्रदान करता है और इसमें STANAG लेवल-3 रेटेड सुरक्षा है। इसमें एक वी-शेप की हल है जो विस्फोट की ऊर्जा को मुख्य केबिन बॉक्स से दूर करती है। इसके अलावा, M4 जमीन और पहियों के नीचे 10 किलोग्राम तक TNT या सड़क किनारे IED विस्फोट का सामना कर सकता है।

    विस्फोट झेलने की क्षमता

    इसके अलावा, यह पंक्चर और गोली लगे हुए टायरों पर भी चल सकता है और इसमें इंजन के साथ-साथ इंजन डिब्बे के लिए एक अंडरलाइंग आग बुझाने का सिस्टम है। यह 7.62mm आर्मर-पियर्सिंग राउंड का भी मुकाबला कर सकता है और हर पक्षों पर 50 किलोग्राम तक के TNT विस्फोट को झेल सकता है।

    खबरें और भी

    इंजन और पावर

    Kalyani M4 में 6-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डील इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें लद्दाख जैसे हाई-एल्टिट्यूड वाले इलाकों के लिए एक सेंट्रल इंफ्लेशन सिस्टम भी है। M4 में इस्तेमाल होने वाला इंजन 465hp का पीक पावर और 1,627nm का टॉर्क आउटपुट जनरेट कर सकता है। इसकी दावा की गई टॉप-स्पीड 140kmph है और यह फुल टैंक पर 800 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- TATA Curvv EV खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें ये बातें, रेंज कीमत फीचर्स और पावर की पूरी डिटेल