Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Curvv EV खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें ये बातें, रेंज कीमत फीचर्स और पावर की पूरी डिटेल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:35 PM (IST)

    TATA Cuvv EV: टाटा कर्व ईवी एक कूप-एसयूवी है पावरफुल बैटरी, लंबी रेंज और कई फीचर्स के साथ आती है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इन बा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा ने 2024 में अपनी मिडसाइज SUV के तौर पर Curvv को लॉन्च किया था। अपने अनोखे लुक के साथ-साथ यह एक फीचर-लोडेड और बड़े केबिन, एक बड़ा बैटरी और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर प्रदान करती है। अगर आप Curvv EV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसके बारे में इन बातों को जान लें।

    बैटरी परफॉर्मेंस और रेंज

    TATA Curvv EV 55kWh बैटरी पैक के साथ आती है और इसके फ्रंट एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से 167hp और 215nm का पावर और टॉर्क मिलता है। इसमें तीन ड्राइव मोड मिलते हैं- Eco, City और Sport जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलते हैं। TATA का दावा है कि Curvv EV 8.6 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, अगर रेंज की बात करें तो इसकी MIDC रेंज 502 किमी की है।

    फीचर्स और सुविधाएं

    TATA की बाकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह Curvv EV में भी कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है जिसे नेविगेशन दिखाने के लिए कॉन्फिगर किया जा सकता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम TATA क Arcade.ev ऐप सूट के साथ आता है जिसमें स्ट्रीमिंग सर्विस और गेम शामिल हैं जिसका इस्तेमाल Curvv EV चार्ज होने के समय किया जा सकता है।

    बाकी फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, जेस्चर कंट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक टेलगेट, 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, कूलिंग वेंट के साथ वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और लेवल-2 ADAS शामिल हैं।

    कीमत और मुकाबला

    TATA Curvv EV की शुरआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपए से लेकर 19.19 लाख रुपए के बीच है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में आने वाली Hyundai Creta Electric, Mahindra B36 जैसी गाड़ियों से है।

    यह भी पढ़ें- TATA Harrier EV vs Vinfast VF7: रेंज, पावर, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट?

    खबरें और भी