Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट है 3 लाख रुपए की ये कार, पावरफुल इंजन के साथ 33 का माइलेज

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:48 PM (IST)

    Maruti Alto K10: मारुति Alto K10 भारत की किफायकी कार है और इसमें पावरफुल इंजन, बेहतरीन माइलेज और शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Alto K10 भारत की सबसे किफायती कारों में से एक है जो पावरफुल इंजन के साथ आती है। लेकिन अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले कुछ जरूरी बातों को जान लें। यहां हम आपको इस कार के फीचर्स, इंटीरियर और डिजाइन के बारे में बताएंगे।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    Maruti Alto K10 में 1.0 लीटर 3 सिलिंडर NA पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसका इंजन 69hp की पावर और 91nm का टॉर्क जनरेट करता है। मैनुअल की तुलना में AMT ज्यादा स्मूथ है। इसके अलावा, इसे ट्रैफिक में धीरे-धीरे आगे बढ़ते समय कंट्रोल करना काफी आसान रहता है।

    कितना है माइलेज?

    पेट्रोल वेरिएंट में यह 24.39 से 24.9KMPL और CNG वेरिंट में 33.85 km/kg का माइलेज देती है। इसके अलावा, इसका छोटा आकार इसे छोटी जगहों पर पार्क करना काफी आसान बना देता है। इतना ही नहीं, इसका सस्पेंशन भी काफी अच्छा है जिससे यह खराब रास्तों पर बिना किसी परेशानी के चल सकती है।

    कितनी है कीमत?

    Maruti Suzuki Alto K10 की कीमत 3.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है जो 5.45 लाख रुपए तक जाती है। इसके बेस मॉडल STD (O) पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपए है तो वहीं टॉप मॉडल VXi Plus O AMT की एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपए है। इसके अलावा, CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपए से शुरू होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने Maruti Suzuki Jimny दिया Mercedes वाला लुक, मैट ब्लैक लुक ने खींचा सबका ध्यान