क्या नए अवतार में लॉन्च होगा Maruti की ये धाकड़ SUV, इन फीचर्स के साथ दे सकती है दस्तक
Maruti Brezza Facelift: मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी लोकप्रिय ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या देखने को मिल सकता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Brezza ने नए मॉडल फेसलिफ्ट के प्रोटोटाइप को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ब्रेजा को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था और तब से यह एक बहुत ही लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV है। उम्मीद है कि ब्रेजा जल्द ही भारत में लॉन्च होगी।
संभावित डिजाइन
इस कार के प्रोटोटाइप को पहले बिना किसी कवर के देखा गया था लेकिन हालिया तस्वीरों में इसे भारी कवर के साथ देखा गया था। नई Brezza में पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसके आगे और पीछे के बंपरों में भी बदालाव किया जाएगा। हाल ही में देखे गए टेस्ट मॉडल में सुरक्षा के लिए पहले से ज्यादा पार्किंग सेंसर नजर आए हैं।
कार की हेडलाइट और टेललाइट के डिजाइन में हल्के बदलाव हो सकते हैं लेकिन ओवरऑल लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा।
Maruti Suzuki Brezza Facelift फीचर्स
नई Marutu Suzuki ने इंटीरियर की जानकारी हाल ही में सामने आई है। कार की तस्वीरों 6-स्पीड गियर नॉब दिखाई दिया है। इसमें मनोरंजन के लिए बीच में 10.25 इंच की नई टचस्क्रीन दी गई है। ड्राइवर के लिए एक नया और पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है।
इस नए मॉडल में आगे की सीटों के लिए वेंटिलेशन और पीछे बैठने वालों के लिए रियर एसी वेंट मिलने की उम्मीद है।
संभावित इंजन
Maruti Brezza Facelit 2026 में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। 6 स्पीड-गियरबॉक्स के दिखने से यह संकेत मिलता है कि इसमें एक नया-1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। कार के डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव होंगे लेकिन इंजन विकल्प जैसे ही रह सकते हैं।