Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki Discount: अगस्त में इन गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर ऑफर, एक पर तो 1.50 लाख तक की छूट

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:01 PM (GMT+05:30)

    Maruti Suzuki Nexa Discounts: मारुति सुजुकी अपने नेक्सा डीलरशिप के जरिए Grand Vitara और Invicto जैसी लोकप्रिय कारों पर अगस्त 2026 में 1.55 लाख रुपए तक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki अपने Nexa डीलरशिप के जरिए बेचे जाने वाले कई कार मॉडल पर 1.55 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है। Maruti Suzuki Grand Vitara, Jimny, Baleno, Maruti Suzuki Fronx और बाकी लोकप्रिय मॉडल नेक्सा डीलरशिप का हिस्सा हैं और Maruti Suzuki Nexa अगस्त 2026 डिस्काउं का हिस्सा है।

    Maruti Suzuki Baleno डिस्काउंट

    बलेनो देश में ब्रांड की एक प्रीमियम हैचबैक है। Maruti Suzuki Baleno पर अगस्त में 40,000 रुपए तक के अधिकतम फायदे मिल रहे हैं। इस प्रीमियम हैचबैक के पेट्रोल और ऑटोमैटित ट्रिम्स पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। वहीं, CNG ट्रिम्स 25,000 रुपए तक के कम फायदों के साथ उपलब्ध हैं।

    Fronx पर कितना डिस्काउंट

    Maruti Suzuki Fronx अगस्त 2026 में मिलने वाले फायदों का हिस्सा है। अगस्त महीने में इस SUV के टर्बो वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 20,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। Fronx के पेट्रोल और सीएनजी ट्रिम्स पर 15,000 रुपए तक के कम फायदे मिल रहे हैं। यह ब्रांड जल्द ही भारत में Fronx का Facelift लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

    Jimny पर भी डिस्काउंट

    Maruti Suzuki Jimny ब्रांड की एक ऑफ-रोड SUV है। पिछले महीने की तरह ही अग्सत 2026 में Maruti Suzuki Jimny पर 35,000 रुपए तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं और यह ऑफर इस ऑफ-रोड SUV के सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पेट्रोल कारों का जमाना खत्म? रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची EV और हाइब्रिड कारों की बिक्री, Maruti का रहा दबदबा

    XL6 पर कितना डिस्काउंट

    Maruti Suzuki Ertiga के इस प्रीमियम 6-सीटर वर्जन पर भी इस महीने 50,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं और यह ऑफर इस MPV के सभी पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर उपलब्ध हैं। देश में इस प्रीमियम MPV की एक्स-शोरूम कीमत 11.52 लाख रुपए से शुरू होकर 14.48 लाख रुपए के बीच है।

    Maruti Suzuki Grand Vitara

    Vitara के Sigma पेट्रोल मैनुअल ट्रिम्स पर 1.30 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस SUV के स्ट्रॉंग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपए तक फायदे मिल रहे हैं। इस SUV के Zeta, Alpha और ऑल-व्हील ड्राइव ट्रिम्स 1.20 लाख रुपए तक के डिक्सकाउंट के साथ उपलब्ध हैं। Grand Vitara के डेल्टा सीएनजी ट्रिम्स पर 1.05 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं, Zeta वेरिएंट्स पर 95,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।

    Invicto पर कितना डिस्काउंट

    Invicto, Toyota Innova Hycross का मारुति सुजुकी वर्जन है और यह जुलाई 2026 की तरह अगस्त 2026 में भी शानदार फायदों के साथ उपलब्ध है। Maruti Suzuki की यह 7-सीटर MPV अगस्त 2026 में 1.55 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। यह ऑफर इस MPV के सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध हैं। Invicto की एक्स-शोरूम की 24.97 लाख रुपए से लेकर 28.60 लाख रुपए के बीच है।

    यह भी पढ़ें- TATA Safari EV की पहली झलक आई सामने, 600 किमी से ज्यादा रेंज और नए फीचर्स के साथ होगी लॉन्च