गर्मी का नहीं होगा बैटरी पर कोई असर, किस तरह बिना किसी परेशानी चलाएं Electric Scooter
भारत में Electric Scooter का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की कम जानकारी होती है कि गर्मी के समय किन बातों का ध्यान रख ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सहित पूरे भारत में गर्मी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में कई जगहों पर तापमान काफी बढ़ जाता है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में Electric Scooter का उपयोग करते हैं, तो सबसे किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
न करें लापरवाही
निर्माताओं की ओर से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाने के दौरान भले ही कई तरह के चरण में सुरक्षा का ध्यान रखती हैं। लेकिन खरीदने के बाद आपको इसका काफी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा न करके लापरवाही की जाती है तो इलेक्ट्रिक स्कूटर से सफर करना आपको परेशानी में डाल सकता है।
चलाने के तुरंत बाद न करें चार्ज
कोशिश करनी चाहिए कि अगर सफर के बाद अपनी मंजिल तक पहुंचे हैं तो स्कूटर को तुरंत चार्ज पर लगाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सफर के दौरान बैटरी का उपयोग होता है और उसका तापमान बढ़ जाता है। इसके तुरंत बाद स्कूटर को चार्जिंग पर लगाया जाता है तो उससे बैटरी और गर्म हो सकती है, जिससे उसकी क्षमता भी कम हो जाती है और कई मामलों में ओवरहीटिंग के कारण आग लगने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।
ओवरचार्ज न करें
कभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को ओवरचार्ज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बैटरी पर तो बुरा असर होता ही है साथ ही इससे खतरा भी बढ़ता है। कई बार ओवरचार्जिंग के कारण आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।
खबरें और भी
ज्यादा तापमान में न चलाएं
भारत में कई जगहों पर काफी तेज गर्मी पड़ती है। ऐसे में तापमान 50 डिग्री या उससे भी ज्यादा हो जाता है। इस तरह के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सफर करने से भी बचना बेहतर होता है।
धूप में न करें पार्क
अपने स्कूटर को कभी भी सीधी धूप में खड़ा नहीं करना चाहिए। इससे गर्मी के समय जब बाहर का तापमान 45 से 50 डिग्री के बीच हो तो स्कूटर की क्षमता पर बुरा असर होता है। इसकी जगह स्कूटर को पेड़ के नीचे या कवर्ड पार्किंग में खड़ा करना चाहिए।