Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Renault Duster या Skoda Kushaq: कम बजट में कौन सी SUV है असली किंग? यहां देखें एक-एक अंतर

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

    Duster vs Skoda Kushaq: यह दोनों ही कापी पॉपुलर SUV है और दोनों ही 6 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों में कौन सी बेस्ट है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में नई Renault Duster और Skoda Kushaq Classic Plus के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। नई कार खरीदते समय सबसे ज्यादा लोग बेस वेरिएंट की तरफ देखते हैं। अगर आप इन दोनों SUV के बेस वेरिएंट पर विचार कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि दोनों में से आपके लिए कौन सी बेस्ट रहेगी।

    Skoda Kushaq Classic Plus

    Skoda का यह वेरिएंट कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स देता है। इसमें LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप, अलॉय व्हील्स और LED इंडिकेटर्स मिलते हैं। इस वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया सनरुफ है। अंदर की तरफ इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पीकर्स और स्टीयरिंग पर कंट्रोल बटन दिए गए हैं। इसमें फैब्रिक सीटें, ACC, पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    इंजन की बात करें तो इसमें 1.0 TSI इंजन लगा है जो 1100bhp की पावर देता है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10.69 लाख (एक्स-शोरूम) है।

    Renault Duster Authentic

    Renault Duster का शुरुआती Authentic वेरिएंट थोड़ा सस्ता है जिसकी कीमत 10.4 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें LED हेडलैंप और DRLs मिलते हैं लेकिन अलॉय व्हील्स नहीं दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का डिस्प्ले, मैनुअल AC और रियर AC वेंट्स दिए गए हैं। स्टीयरिंग को अपने मुताबिक सेट किया किया जा सकता है।

    लेकिन, इस वेरिएंट में सनरुफ और इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, रियर पार्क असिस्ट और ऑटे हेडलैंप्स दिए गए हैं।

    किसका बेस वेरिएंट बेहतर?

    फीचर्स के मामले में Skoda Kushaq Classic Plus फीचर्स के मामले में आगे दिखती है। इसमें आपको ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम अहसास मिलता है। अगर आप ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो यह बेहतर विकल्प है। Renault Duster Authentic कम कीमत में जरूरी फीचर्स तो देती है लेकिन इसमें कई आधुनिक फीचर्स की कमी है। अगर आपका बजट कम है तो Duster एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या नए अवतार में लॉन्च होगा Maruti की ये धाकड़ SUV, इन फीचर्स के साथ दे सकती है दस्तक