TATA, Mahindra या Kia; कौन सी है देश की सबसे सस्ती डीजल गाड़ी? कीमत 8 लाख से शुरू
Affordable Diesel Cars: बढ़ती कीमतों के दौर में भी डीजल कारों का दबदबा कायम है। अगर आप सस्ती डीजल कारों की तलाश में है तो ये 5 विकल्प आपके लिए बेस्ट ह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस और अच्छी माइलेज वाली डीजल कार की तलाश में हैं तो भारत में कुछ अच्छे विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको TATA से लेकर Mahindra तक देश में बिकने वाली 5 सबसे सस्ती डीजल गाड़ियों के बारे में बताएंगे।
महिंद्रा बोलेरो
Mahindra Bolero भारत की सबसे सस्ती डीजल गाड़ी है। इसका ढांचा काफी मजबूत है जो हर तरह की सड़क को झेल सकता है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 76hp की पावर देता है। इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है और ऑटोमैटिक या 4WD का विकल्प नहीं मिलता। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख से 9.9 लाख रुपए तक है।
टाटा अल्ट्रोज
TATA Altroz भारत की इकलौती हैचबैक कार है जिसमें डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है जो काफी अच्छी पावर देता है। इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलता है। चलाने में यह गाड़ी काफी दमदार लगती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपए से 10.27 लाख रुपए तक है।
महिंद्रा बोलेरो निओ
Mahindra Bolero Neo एक ऐसी 7-सीटर कार है जो शहर और खराब रास्तों दोनों के लिए बनी है। अपनी टक्कर की दूसरी कारों के मुकाबले यह ज्यादा मजबूत है क्योंकि यह पुराने स्टाइल के मजबूत चेसिस और पीछ के पहियों की ताकत (RWD) पर चलती है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 100hp की पावर देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख से 10.50 लाख रुपए तक है। ट
खबरें और भी
महिंद्रा एक्सयूवी 3 एक्स ओ
Mahindra XUV 3XO में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 117hp की पावर देता है। इसमें आपको 6-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 8.95 लाख रुपए से 13.43 लाख एक्स-शोरूम की कीमत पर उपलब्ध है।
किआ सोनेट
Kia Sonet उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम कीमत में शानदार फीचर्स और दमदार डीजल इंजन चाहते हैं। इस कार को डीजल-ऑटोमैटिक कॉंबिनेशन की कैटेगरी में सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपए से लेकर 14.17 लाख तक है।