Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Renault, Kia या Skoda; कौन है वेंटिलेटेड सीट्स वाली सबसे सस्ती कार, कीमत 8 लाख से शुरू

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 02:30 PM (IST)

    Ventilated Seats Car: गर्मियों के सितम से बचने के लिए अब महंगी कारें नहीं खरीदनी होंगी। यहां हम आपको भारत की 5 सबसे किफायती कारों के बारे में बताएंगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आजकल कार खरीदने वालों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स सबसे पसंदीदा फीचर बन गया है। खासकर तपती गर्मियों में कार के अंदर ठंडा रहने के लिए यह फीचर बहुत काम आता है। भारत में अब ऐसी कई गाड़ियां मौजूद हैं जो कम बजट में भी वेंटिलेटेड सीट्स का मजा देती हैं। यहां हम आपको 5 सबसे सस्ती कारों के बारे में बताएंगे जिनमें यह फीचर आता है।

    Renault Kiger

    भारत में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ आने वाली सबसे सस्की कार Kiger है। इसके टॉप मॉडल Emotion ट्रिम में यह सुविधा 8.42 लाख रुपए (एक्स-शोरम) में मिल जाती है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। टर्बो इंजन के साथ मैनुअल और CVT दोनों का ऑप्शन मिलता है।

    Kia Sonet

    Kia की इस छोटी SUV में कूल्ड सीट्स की सुविधा इसके मॉडल्स HTX, GTX+ और X-Line में मिलती है। यह फीचर सिर्फ 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल्स में भी आता है। इसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह सुविधा कार के HTX मॉडल से मिलनी शुरू हो जाती है जिसकी कीमत 11.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    Skoda Kylaq

    Skoda की इस नई छोटी SUV में भी Ventilated Seats की सुविधा दी गई है। यह फीचर इसके महंगे मॉडल Prestige और Prestige+ में मिलता है। इसकी शुरआती कीमत 11.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है। इसे चलाने के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

    खबरें और भी

    Hyundai Venue

    Hyundai की सेकंड जेनरेशन Venue के मॉडल्स HX8 और HX10 में वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं। इसके स्पोर्टी मॉडल Venue N Line के N10 ट्रिम में भी यह सुविधा मिलती है। इसक शुरुआती कीमत 11.91 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है।

    Kia Syros

    Kia Syros भारत की सबसे सस्ती कार है जिसमें आगे के साथ-साथ पीछे की सीटों पर भी Ventilation की सुविधा मिलती है। हालांकि, पीछे की सीट में हवा सिर्फ नीचे वाले हिस्से में आती है, कमर वाले हिस्से में नहीं। यह सुविधा HTX मॉडल से शुरू होती है जिसकी कीमत 12.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू है।

    यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, कीमत 6.75 लाख से है शुरू