Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti से लेकर TATA तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, कीमत 6.75 लाख से है शुरू

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 07:17 PM (IST)

    Affordable CNG SUVs: अगर आप माइलेज की समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपको 10 लाख से कम में मिलने वाली 5 CNG SUV के बारे में बताएंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बजट सेगमेंट से डीजल सेडान कारें अब खत्म हो रही हैं। ऐसे में ग्राहक CNG SUV की तरफ देखते हैं जो उनके लिए बेहतर विकल्प दे सकती है। इन्हें चलाने का खर्च बहुत कम है और ये प्रदूषण भी कम फैलाती हैं। साथ ही, अब हर जगह CNG आसानी से मिल जाती है। हाई-ग्राउंड क्लीयरेंस होने की वजह से ये खराब रास्तों में आने-जाने के लिए अच्छी है।

    Hyundai Exter

    Hyundai Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और ग्राहकों के पास CNG का विकल्प भी मौजूद है। इसका इंजन 69hp की पावर और 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। अगर आप Hyundai Exter CNG खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 6,99,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    TATA Punch

    TATA Motors ने पंच को नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इस SUV में कई ईंजन विकल्प मिलते हैं जिसमें 1.2L iCNG इंजन भी शामिल है। CNG मोड में यह इंजन 73.3hp की पावर और 103nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। TATA Punch CNG की शुरुआती कीमत 6.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Ertiga से लेकर Bolero तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियां, कीमत 5.65 लाख से शुरू

    Maruti Suzuki Fronx

    Maruti Fronx में कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल+CNG का ऑप्शन शामिल है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। CNG मोड में यह कार 77.5hp की पावर और 98.5nm का टॉर्क देती है। Maruti Fronx के CNG मॉडल की कीमत 8.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    खबरें और भी

    TATA Nexon

    10 लाख रुपए से कम की लिस्ट में TATA की दूसरी कार TATA Nexon है। यह भारत की पहली ऐसी कार है जिसमें टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ कंपनी की तरफ से लगा हुआ CNG मिलता है। इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। CNG मोड पर यह कार 73.52hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करती है।

    Maruti Suzuki Brezza

    Maruti Suzuki Brezza में 1.5 लीटर सीरीज इंजन मिलता है जो कंपनी की S-CNG तकनीक के साथ आता है। CNG मोड में यह इंजन 87.8hp की पावर और 121.5nm का टॉर्क देता है। Brezza के तीन मॉडल्स LXi, VXi और ZXi में CNG का विकल्प मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 9.17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- Hyundai, Kia या TATA; कौन सी है सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार? कीमत 7 लाख से शुरू