Hyundai, Kia या TATA; कौन सी है सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार? कीमत 7 लाख से शुरू
Cheapest Sunroof Car: भारत में सनरूफ वाली कारों की मांग बढ़ती जा रही है। अब प्रीमियम फीचर्स वाली ये गाड़ियां 8 लाख रुपए से भी कम बजट में भी अच्छे विकल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में खरीदारों की बढ़ती मांग की वजह से अब ज्यादातर गाड़ियों में सनरुफ एक कॉमन फीचर बन गया है। पहले यह सिर्फ प्रीमियम गाड़ियों में मिलता था लेकिन अब यह 10 लाख रुपए से कम कीमत वाली कारों में भी Sunroof मिलने लगा है।
सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार
यहां हम आपको भारत की 3 सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारों और उनकी कीमत के बारे में बताएंगे। इस लिस्ट में गाड़ियों में गाड़ियों को उनकी सबसे सस्ती सनरूफ वाली वेरिएंट की कीमत के आधार पर रखा गया है।
Hyundai i20
फरवरी 2026 के अपडेट के बाद Hyundai i20 भारत में सनरुफ के साथ आने वाली सबसे सस्ती कार बन गई है। इसमें सिंगल-पन सनरूफ इसके Magna वेरिएंट से ही मिलना शुरू हो जाता है। इसमें 83hp वाला 1.2 वेरिएंट्स ने सनरूफ को आवाज के जरिए भी खोला या बंद किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
स्पोर्टी i20 N Line में भी इसके शुरुआती N6 वेरिएंट से ही सनरूफ मिलता है जिसकी कीमत 9.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस मॉडल में ज्यादा पावरफुल 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो Sonet और Venue जैसी कारों में भी इस्तेमाल होता है।
खबरें और भी
TATA Punch
2026 और उसके आगे के लिए अपडेट की गई TATA Punch में सिंगल-पेन सनरूफ की सुविधा Pure + S वेरिएंट से मिलनी शुरू हो जाती है। यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (88hp) और CNG (73hp) दोनों विकल्पों में मौजूद है। सनरूफ वाले Pure + S वेरिएंट की कीमत 7.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Kia Sonet
Kia Sonet में सनरूफ वाला मॉडल नई Venue के मुकाबले काफी कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ की सुविधा HTE(O) वेरिएंट से मिलना शुरू हो जाती है। HTE(O) वेरिएंट में 1.2 लीटर पेट्रोल मैनुअल और 116hp वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। सनरूफ वाले HTE(O) वेरिएंट की कीमत 7.70 लाख रुपए से शुरू हो जाती है।