TATA Nexon EV खरीदने का है प्लान तो जान लें ये 5 बातें, देखें फीचर्स और माइलेज की एक-एक डिटेल
TATA Nexon EV: टाटा नेक्सन ईवी 489 किमी रेंज और 5-स्टार रेटिंग के साथ भारत की एक पसंदीदा इलेक्ट्रिक एसयूवी है। आइए इसके बारे में और विस्तार से जानते ह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Nexon EV भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV में से एक है। इसका डिजाइन शानदार और यह कई सारे फीचर्स के साथ मिलती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 489 किमी तल चल सकती है। अगर आप Nexon EV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये सारी बातें पता होनी चाहिए।
TATA Nexon EV का स्टाइल
इसका डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल-डीजल वाली Nexon जैसा ही है। TATA अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कारों जैसे Harrier EV या Tigor EV में भी ऐसा ही करती है। इसमें ऊपर की तरफ LED लाइटें और बंपर में मेन हेडलाइट्स दी गई हैं। EV और आम Nexon में इतना ही फर्क है कि आगे वाली ग्रिल थोड़ी अलग दिखती है।
इंटीरियर और फीचर्स
कार के अंदर काफी मॉडर्न केबिन मिलता है। इसमें 10.24 इंच का डिजिटल मीटर और 12.3 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले से कनेक्ट होती है। इसके अलावा ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और पीछे की सीटों पर एसी वेंट्स दिए गए हैं।
इसके अलावा स्टीयरिंग पर कंट्रोल बटन दिए गए हैं और चारों खिड़कियां पावर बटन से चलती हैं। ये सभी फीचर्स इसे एक बेहतरीन ईवी विकल्प बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- Maruti Dzire vs Honda Amaze, कौन सी सेडान कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? पढ़ें पूरी डिटेल्स
बैटरी पैक और पावर
TATA Nexon EV में बैटरी के दो विकल्प आते हैं, एक 30kWh की और दूसरी बड़ी बैटरी 45kWh की बैटरी। 30kWh वाली बैटरी 127bhp की पावर देती है और फुल चार्जिंग में 325 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसके अलावा 45kWh वाली 142bhp की पावर देती है और फुल चार्ज होने पर लगभग 489 किमी तक चल सकती है।
खबरें और भी
सेफ्टी फीचर्स
TATA Nexon EV में 6 एयरबैग, ABS और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, 360 डिग्री कैमरा, TPMS और पहाड़ी रास्तों पर कार को सुरक्षित रखने वाले फीचर्स भी मौजूद हैं। सबसे खास बात है कि Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को 5-स्टार रेटिंग मिली है।
कीमत और मुकाबला
Nexon EV की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जो इसके अलग-अलग मॉडल और बैटरी के हिसाब से 17.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XUV 400, Citroen eC3 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से है।