Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA, MG या कोई और; कौन है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार? कीमत 6 लाख से शुरू

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

    EV Under 10 Lakh: अगर आप 10 लाख रुपए तक के बजट में एक नई और अच्छी टेक्नोलॉजी वाली कार की तलाश में हैं तो हम आपको यहां कुछ विकल्पों के बारे में बचाने व ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग अब तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ जा रहे हैं। अगर आप 10 लाख रुपए के बजट में एक अच्छी इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं तो आपके पास कुछ अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इलेक्ट्रिक कारें ने सिर्फ चलाने में सस्ती होती हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छी होती हैं।

    EV के फायदे

    शहर में रोजना इस्तेमाल के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया विकल्प बनती जा रही हैं। इसके अलावा, सरकार भी EV खरीदने पर भारी छूट देती है जिससे यह और भी सस्ती हो जाती है। अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो 10 लाख का बजट एक अच्छा शुरुआती स्तर है। इस कीमत में आपको ऐसी गाड़ियां मिल जाती हैं जिनमें अच्छी रेंज और सभी जरूरी फीचर्स होते हैं।

    MG Comet

    कम बजट में MG Comet EV भी एक अच्छा विकल्प है। इसका साइज काफी छोटा है इसलिए इसे खासतौर पर भीड़भाड़ वाले शहरों के लिए बनाया गया है। भारी ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या वाले इलाकों में इसे चलाना और खड़ा करना बहुत आसान है। इसकी रेंज 230 किमी (ARAI) है। इसकी कीमत 6.31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    TATA Tiago EV

    इस बजट में सबसे मशहूर नाम TATA Tiago EV है। अपनी कीमत, फीचर्स और रेंज की वजह से इसे बहुत पसंद किया जाता है। यह एक बार चार्ज होने पर करीब 250 से 315 किमी तक चलती है जो शहर में घूमने के लिए काफी है। TATA Tiago EV की कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    खबरें और भी

    TATA Punch EV

    अगर आप छोटी SUV स्टाइल की इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं तो TATA Punch EV एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है और इसमें बैटरी के अलग-अलग विकल्प मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग में यह 315-355 किमी (ARAI) तक की रेंज दे सकती है। TATA Punch EV की शुरुआती कीमत 9.69 लाख (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Ertiga से लेकर Bolero तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियां, कीमत 5.65 लाख से शुरू