Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 7XO vs TATA Safari: इंजन और फीचर्स में कौन है आगे? यहां देखें कीमत का अंतर

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:00 PM (IST)

    XUV 7X0 vs TATA Safari: अगर आप इन दोनों गाड़ियों को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि इंजन फीचर्स और पावर के मामले में कौन सी गाड़ी आप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra XUV 7XO और TATA Safari दोनों ही बेहतरीन मिडसाइज SUV है जिनमें 7 लोग आराम बैठ सकते हैं। ये दोनों गाड़ियां पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में आती है और इनमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियर का भी ऑप्शन मिलता है। यहां हम आपको बताएंगे कि दोनों में कौन आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

    इंजन और पावर की तुलना

    TATA Safari में 2.0 लीटर का डीजल इंजन है जो 170hp की पावर और 350nm का टॉर्क जनरेट करता है। Mahindra का इंजन 2.2 लीटर का है और Safari के मुकाबले 15hp ज्यादा पावर और 100nm ज्यादा टॉर्क देता है। ज्यादा टॉर्क की वजह से Mahindra XUV 7XO ऑन रोड TATA Safari से तेज चलती है।

    साइज में अंतर

    Mahindea XUV 7XO की लंबाई 4695mm है जबकि TATA Safari 4668 mm लंबी है। XUV 7XO का व्हीलबेस 2750mm है और Safari का 2741mm है। व्हीलबेस जितना ज्यादा होता है गाड़ी के अंदर उतनी बेहतर जगह मिलती है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए दोनों गाड़ियां अच्छी हैं तो TATA Safari जमीन से 205mm ऊंची है तो वहीं XUV 7XO की ऊंचाई 200mm है।

    फीचर्स में कौन आगे?

    TATA Safari में एक बड़ी और नई OLED स्क्रीन दी गई है। वहीं Mahindra XUV 7XO में तीन स्क्रीन्स दी गई हैं। दोनों ही गाड़ियों में हवादार सीटें, पीछे बैठने वालें के लिए बॉस मोड और एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। TATA Safari में Powered Tailgate, और ORVM Memory मिलता है। सुरक्षा के मामले में दोनों में ही ADAS और सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    कितनी है इनकी कीमत?

    TATA Safari की कीमत 13.2 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है तो वहीं Mahindra XUV 7XO की शुरुआती कीमत 13.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- Ather, Ola या TVS; ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतने से शुरू