Ather, Ola या TVS; ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतने से शुरू
Affordable Scooters: अगर आप टचस्क्रीन और लंबी रेंज वाला स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो Ola और Ather जैसे ये विकल्प आपके लिए बेस्ट है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एक ऐसा स्टाइलिश स्कूटर चाहते हैं तो जिसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले लगा हो तो हम आपको 5 अच्छे विकल्प बता रहे हैं। इन स्कूटर्स में ने केवल अच्छे फीचर्स हैं बल्कि इनकी रेंज भी काफी बढ़िया है। यहां हम आपको 5 ऐसे किफायती स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जो टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आते हैं।
Simple One
Simple One Scooter में 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है और इसकी शुरुआती कीमत 1.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें Google Maps, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल और स्मार्टवॉच को जोड़ने की सुविधा मिलती है। स्कूटर चोरी होने या उठा ले जाने पर यह अलर्ट भेजता है। यह दो बैटरी विकल्पों, 5.0kWh और 4.5kWh, में आता है। फुल चार्ज करने पर यह 265 किमी तक की रेंज दे सकती है।
Ather 450X
Ather के इस स्कूटर में 7 इंच का टचस्क्रीन बोर्ड दिया गया है जिसे आप मोबाइल की तरह टच और स्क्रॉल कर सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1.46 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। इसमें गूगल मैप्स, कॉल-म्यूजिक कंट्रोल और एलेक्सा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें पार्क असिस्ट और ऑटो होल्ड जैसै फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 161 किमी तक चल सकता है।
यह भी पढ़ें- Honda, TVS या Hero; FY2026 में किसने बेचे सबसे ज्यादा स्कूटर? देखें कौन बना नंबर-1
Ola S1 Pro Gen 3
Ola का यह सबसे शानदार मॉडल है जिसकी कीमत 1.02 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 242 किमी तक की रेंज देता है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है जो नए सॉफ्टवेयर (MoveOS5) पर चलता है। इसमें मैप्स, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा है।
खबरें और भी
TVS iQube ST
यह टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सबसे शानदार मॉडल है, जिसकी कीमत 1.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है जिसे बटन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मैप और कॉल-म्यूजिक कंट्रोल भी सुविधा है। यह दो बैटरी विकल्पों 3.5 kWh और 5.3kWh में आता है। इसका सबसे बड़ा मॉडल एक बार फुल चार् ज करने पर 212 किमी तक चलता है।
Ather Rizta
Ather के इस स्कूटर की कीमत 1.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 7-इंच का डैशबोर्ड दिया गया है जिसे आप मोबाइल की तरह स्वाइप और जूम करके इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 159 किमी की दूरी तय कर सकता है।