Honda, TVS या Hero; FY2026 में किसने बेचे सबसे ज्यादा स्कूटर? देखें कौन बना नंबर-1
Scooter Sales: वित्त वर्ष 2026 में भारतीय स्कूटर बाजार ने 81 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ रिकॉर्ड बनाया है। GST 2.0 और इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्कूटर बाजार ने वित्त वर्ष 2026 में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान कुल 81 लाख से ज्यादा स्कूटर बिके जो पिछले साल के मुकाबले 18.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले साल देश में कुल 2.17 करोड़ दोपहिया वाहन बिके और इसी कामयाबी में स्कूटरों का सबसे बड़ा हाथ रहा।
GST 2.0 के बाद भारी तेजी
स्कूटरों की बिक्री में इस बड़ी उछाल की मुख्य वजह GST 2.O है जिसे सितंबर 2025 के आखिर में लागू किया गया था। इसकी वजह से ICE से चलने वाले स्कूटरों की कीमतें कम हो गई हैं। स्कूटरों के सस्ता होने और कंपनियों द्वारा लगातार नए और अपडेटेड मॉडल बाजार में उतारने से ग्राहकों ने इन्हें जमकर खरीदा है।
साथ ही, पेट्रोल स्कूटरों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भी लोकप्रियता काफी बढ़ी है जिससे पूरे स्कूटर बाजार को तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिली है।
मार्केट लीडर्स और मुकाबला
बढ़ते मुकाबले के बाद भी Honda स्कूटर बाजार में सबसे आगे बनी हुई है। कंपनी ने कुल 31.6 लाख स्कूटर बेचे जो पिछले साल से 11 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, बाजार में इसकी हिस्सेदारी 41 प्रतिशत से गिरकर 39 प्रतिशत रह गई है। सबसे ज्यादा बढ़त TVS को मिली है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 23 लाख स्कूटर बेचकर 27 प्रतिशत की भारी ग्रोथ दर्ज की है। इसकी हिस्सेदारी मार्केट में 26 से बड़कर 28 प्रतिशत हो गई है।
TVS की ग्रोथ के पीछे उसकी पेट्रोल स्कूटर Jupiter, NTorq और इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे iQube की भारी डिमांड रही है।
यह भी पढ़ें- Hero, Honda या Bajaj नहीं; ये है देश की सबसे सस्ती बाइक, कीमत सिर्फ 55,500 रुपए से शुरू
Suzuki और Hero MotoCorp का प्रदर्शन
Suzuki मार्केट मे तीसरे नंबर पर बनी हुई है। कंपनी ने कुल 11.5 लाख स्कूटर बेचे हैं। हालांकि, TVS की रफ्तार की वजह से Suzuki की हिस्सेदारी में थोड़ी कमी आई है। Access 125 अभी भी Suzuki का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। साथ ही, Avenis और Burgman Street को भी 125cc स्कूटरों की बढ़ती पसंद का फायदा मिल रहा है।
खबरें और भी
Hero Motocorp सबसे तेजी से साथ बढ़ने वाली कंपनियों में से एक है। इसकी बिक्री 46% बढ़कर 5,72,870 यूनिट्स तक पहुंच गई है। जहां Hero पेट्रोल स्कूटरों की बिक्री स्थिर रही वहीं असली कामयाबी इसके Vida इलेक्ट्रिक स्कूटरों को मिली है जिसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया है।
Yamaha Bajaj और Ather का प्रदर्शन
Yamaha की बिक्री में थोड़ी बढ़त देखी गई है तो वहीं Bajaj Auto ने पहली बार अपने Chetak स्कूटर के दम पर 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। Ather Energy की रफ्तार भी काफी तेज रही है। कंपनी की बिक्री में 67% की बढ़ोतरी हुई जिसकी मुख्स वजह परिवारों को ध्यान में रखकर उतारे गए उनके नए मॉडल्स रहे।
इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बढ़ता दबदबा
AUTOCAR INDIA के मुताबिक, स्कूटर बाजार को आगे बढ़ाने में इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने बड़ा रोल निभाया। वित्त वर्ष 2026 में कुल 10.8 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बिके। अब कुल स्कूटर बाजार में इनकी हिस्सेदारी 11 प्रतिशत से बढ़कर 13 प्रतिशत रह गई है। TVS, Bajaj Auto, Hero Motocorp और Ather जैसी सभी बड़ी कंपनियों ने इस साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है।
मांग में तेजी
वित्त वर्ष 2026 के आखिरी 6 महीनों में स्कूटरों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी। साल भर में जितने स्कूटर बिके उनमें से आधे से ज्याजा इसी दौरान बिके क्योंकि GST की वजह से कीमतें कम हो गई थीं। इससे पता चलता है कि छोटे शहरों और गांवों में लोग स्कूटर की कीमत और उसे खरीदने की क्षमता पर ज्यादा ध्यान देते हैं।