Mercedes की ये नई इलेक्ट्रिक कार देगी Tesla को टक्कर, 10 मिनट की चार्जिंग और रेंज 926 किमी
Mercedes-Benz EQS facelift: मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई EQS Facelift से पर्दा उठा लिया है। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes-Benz ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान EQS Facelift को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 926 किमी (WLTP) तक चलेगी। इसके साथ ही यह सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक बन गई है। अपडेटेड मॉडल में अब नई 800V चार्जिंग तकनीक दी गई है और बैटरी विकल्पों में भी सुधार किया है।
Mercedes-Benz EQS पावरट्रेन
टेक्नोलॉजी अपडेटेड के साथ अब नई Mercedes-Benz EQS में 800V तकनीक दी गई है। यह तकनीक कार की बैटरी क्षमता और रेंज को बेहतर बनाती है। हालांकि, इस कार की रेंज और प्लैटफॉर्म में पहले भी कोई कमी नहीं थी लेकिन ग्लोबल मार्केट में Tesla Model S जैसी कारों के मुकाबले इसकी पुरानी 400V तकनीक पीछे छूट रही थी।
अब नए बदलावों के साथ Mercede-Benz EQS 926 किमी तक की रेंज देती है। इसकी वजह से यह सबसे ज्यादा रेंज देने वाली सेडान कारों में से एक बन गई है।
Mercedes-Benz EQS बैटरी पैक
Mercedes-Benz अब इस कार में 122kWh तक का बड़ा बैटरी पैक दे रही है। वहीं, इसके कुछ छोटे मॉडल्स में 112kWh की बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक सेडान 350kW की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सही कंडिशन में इससे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर कार लगभग 320 किमी तक चल सकती है।
इंटीरियर और फीचर्स
कार के अंदर पहले की ही तरह बड़ी MBUX हाइपरस्क्रीन दी गई है जिसमें एक ही कांच के पैनल के नीचे तीन डिस्प्ले मिलते हैं। अब यह कंपनी के सबसे नए MB.OS सॉफ्टवेयर पर चलती है जो पहले से तेज है। इसमें OTA अपडेट और स्मार्ट AI वॉइस सपोर्ट की सुविधा मिलती है। पीछे बैठने वालों के लिए 13.1 इंच की मनोरंजन स्क्रीन दी गई है।
खबरें और भी
इसके अलावा, इसमें हीटेड फ्रंट सीटबेल्ट्स और अपग्रेडेड पार्किंग असिस्ट दिया गया है। साथ ही इसमें क्लाउड-आधारित प्रिडिक्टिव एयर सस्पेंशन और कई अन्य एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- इस साल लॉन्च हो सकती है नई Toyota Fortuner, जानें इसमें क्या-क्या हो सकता है खास?