Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hero, Honda या Bajaj नहीं; ये है देश की सबसे सस्ती बाइक, कीमत सिर्फ 55,500 रुपए से शुरू

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 08:30 PM (IST)

    Top 5 Affordable Bikes: GST 2.0 लागू होने के बाद भारत की सबसे सस्ती बाइक्स और भी सस्ती हो गई हैं। अगर आप कम बजट में बाइक चाहते हैं तो 5 बाइक्स आपके लि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टू-व्हीलर मार्केट दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है जहां लोग कम कीमत में अच्छी चीज चाहते हैं। ग्राहकों की मांग होती है कि कम कीमत में उन्हें माइलेज और लंबे समय तक चलने वाली बाइक मिले। अब GST 2.0 की नई दरें लागू होने के बाद बाइक्स की कीमतें कम हो गई हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बाइक्स के बारे में।

    Bajaj Platina 100

    इस लिस्ट में सबसे पहले Bajaj की बाइक है। Bajaj Platina 100 की कीमत पहले 68,262 रुपए थी लेकिन GTS 2.0 लागू होने के बाद अब यह कम होकर 66,015 रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है। Platina 100cc की बाइक है। इसका इंजन 7.9hp की पावर और 8.3nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    Honda Shine 100

    यह भारत में Honda की सबसे सस्ती बाइक है। इसमें 98.98cc का इंजन लगा है जो 7.38hp की पावर और 8.40nm का टॉर्क देता है। कंपनी ने हाल ही में उन लोगों के लिए Honda Shine 100 DX लॉन्च किया है जो कम बजट में सवारी के लिए स्टाइलिश लुक चाहते हैं। Honda Shine 100 की कीमत 65,393 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- TATA, MG या कोई और; कौन है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार? कीमत 6 लाख से शुरू

    Hero HF 100

    Hero कम कीमत में बेहतरीन वैल्यू देने के लिए जानी जाती है इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि इसकी Shine और Platina से कम है। इसमें 97.2cc का इंजन लगा है जो 7.9hp का पावर और 8.05nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,839 रुपए है।

    खबरें और भी

    Hero HF Deluxe

    इस बाइक में भी वही इंजन लगा है जो HF 100 में मिलता है। यह कई अलग-अलग मॉडल्स में आती है जिनमें मुख्य फर्क सिर्फ रंगों और स्टिकर्स का है। इसकी 56,657 (एक्स-शोरूम) कीमत सिर्फ ऑल-ब्लैक मॉडल के लिए है। पहले इस मॉडल की कीमत 61,098 रुपए थी लेकिन अब इसमें लगभग 5,000 रुपए की कटौती हुई है।

    TVS Sport ES

    TVS Sport ES अब देश की सबसे सस्ती बाइक बन गई है। 2020 में BS-VI नियमों के बाद इसमें 100cc की जगह 109.7cc का इंजन दिया गया और साथ ही फ्यूल इंजेक्शन तकनीक भी जोड़ी गई। अब इसका इंजन 8.3hp की पावर और 8.7nm का टॉर्क देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,500 रुपए है।

    यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, कीमत 6.75 लाख से है शुरू