Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब सिर्फ चालान से नहीं होगा काम, इन 5 गलितयों पर सीधे सस्पेंड होगा आपका Driving License

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 01:30 PM (IST)

    Driving License Rules: सड़क सुरक्षा नियमों में बदलाव के बाद अब केवल जुर्माना ही नहीं बल्कि नियम तोड़ने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अभी सड़क पर नियम तोड़ने पर आप जुर्माना या चालान भरकर छूट जाते थे। लेकिन आने वाले समय में सड़क सुरक्षा निययों में गलती पाई जाने पर आपका Driving License तीन महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। इसके साथ ही आपको 10 हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन गलतियों की वजह से आपकी DL निलंबित किया जा सकता है।

    शरीब पीकर गाड़ी चलाना

    अगर आप शराब पीकर या नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो पुलिस मोटर वाहन अधिनियम तुरंत आपका लाइसेंस जब्त हो सकता है। इसके अलावा, पुलिस इसे रद्द या निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को भेज सकती है। साथ ही, नशे की हालत में गाड़ी चलाए जाने पर आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

    ओवरस्पीडिंग

    तय की गई स्पीड लिमिट से तेज गाड़ी चलाने पर आपका लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है। नए नियमों के अनुसार, अगर साल में 5 या अधिक बार इसका उल्लंघन करते हैं तो और बार-बार तेज स्पीड में गाड़ी चलाते पकड़े जाते हैं तो ट्रैफिग विभाग आपके लाइसेंस को 3 से 6 महीने के लिए सस्पेंड कर सकता है।

    मोबाइल का इस्तेमाल

    ड्राइव करते समय फोन पर बात करने या मैसेज से ध्यान भटक सकता है। सड़क सुरक्षा नियमों के अनुसार अगर आप पहली बार भी मोबाइल का इस्तेमाल करते पकड़े जाते हैं तो आपका लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है। मोटर वाहन अधिनियम के 2019 (धारा 184) तहत आप पर 1 हजार से 5 हजार तक का जुर्माना और लाइसेंस निलंबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    रेड लाइट तोड़ना

    चौराहे पर लाल बत्ती या Red Light तोड़ना बड़ा अपराध है। इसके लिए आप पर 1 हजार से 5 हजार तक का जुर्माना लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के नियमों के मुताबिक, रेड लाइट जंप करने पर आपका Driving License कम से कम 3 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।

    ओवरलोडिंग करना

    अगर आप माल ढोने वाली गाड़ी में क्षमता से ज्यादा सामान भरते हैं या सवारी वाली गाड़ी में तय सीमा से ज्यादा लोगों को बिठाते हैं तो इस वजह से भी आपका लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है। ओवरलोडिंग से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ता है, ब्रेकिंग सिस्टम कमजोर होता है और गंभीर हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

    इन नियमों में हुआ बदलाव

    जन विश्वास बिल में मोटर वाहन कानून के भी कई नियनों में बदलाव किया जा रहा है। DL से जुड़े नियमों को भी बदला जा रहा है। अब DL के एक्सपायर होने के 30 दिनों तक लाइसेंस को वैध माना जाएगा। साथ ही, अगर आपका लाइसेंस 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है और आप 10 मार्च को ही अपना Driving License रिन्यू करा लेते हैं तो भी लाइसेंस 10 मार्च की जगह 10 अप्रैल से रिन्यू माना जाएगा।

    यह भी पढ़ें- April 2026 में लॉन्च हो सकती हैं ये 5 नई कारें, लिस्ट में Volkswagen से लेकर MG तक हैं शामिल