बार-बार चार्जिंग के झंझट को कहें बाय; तुरंत पढ़ लें EV की रेंज बढ़ाने के जादुई तरीके!
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी लोग ईवी की रेंज के लिए परेशान रहते हैं। किन तरीकों को अपनाकर इलेक्ट्रिक कार की र ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में प्रदूषण करने के लिए सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका असर दिखाई भी दे रहा है और लोग अब इलेक्ट्रिक कारों का उपयोग भी कर रहे हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जिनको इलेक्ट्रिक कार की रेंज को लेकर परेशानी रहती है। किन तरीकों से इलेक्ट्रिक कार की रेंज को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
स्पीड का रखें ध्यान
किसी भी गाड़ी को तेज चलाया जाता है तो इससे ईंधन तेजी से खर्च होता है। इसी प्रक्रिया के साथ इलेक्ट्रिक कार को भी चलाया जाता है। इसलिए गाड़ी चलाते हुए स्पीड का ध्यान रखना चाहिए।
अचानक न बढ़ाएं स्पीड
इलेक्ट्रिक कार को अचानक से तेज स्पीड में चलाया जाता है तो इसका असर गाड़ी की रेंज पर होता है। अचानक स्पीड बढ़ाने के कारण मोटर को ज्यादा पावर की जरुरत होती है जो बैटरी की रेंज को कम कर देती है। इसकी जगह अगर गाड़ी की स्पीड का ध्यान रखते हुए धीरे धीरे स्पीड को बढ़ाया जाता है तो इससे रेंज जल्दी कम नहीं होती।
अतिरिक्त वजन हटाएं
कुछ लोग गाड़ी में बिना कारण ऐसा सामान रख लेते हैं जिससे गाड़ी का वजन बढ़ने लगता है। इस कारण भी ईवी की रेंज कम होने लगती है। रेंज बेहतर करने के लिए गाड़ी में रखा हुआ अतिरिक्त वजन हटाना चाहिए।
खबरें और भी
रीजनरेटिव मोड का उपयोग
इलेक्ट्रिक कारों में रीजनरेटिव मोड को ऑफर किया जाता है। इस मोड का उपयोग करने पर भी इलेक्ट्रिक कार की रेंज को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसका उपयोग तब होता है जब एक्सीलेरेटर से पैर को हटाया जाता है। तब गाड़ी बैटरी को चार्ज करने लगती है, जिससे कुछ किलोमीटर तक की रेंज बढ़ जाती है।