Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vinfast vs Kia: कौन सी इलेक्ट्रिक MPV आपके लिए है बेस्ट? यहां देखें एक-एक अंतर

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 05:30 PM (IST)

    Vinfast VF MPV 7 vs Kia Carens Clavis EV: अगर आप इलेक्ट्रिक MPV लेने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि इन दोनों में से कौन सी आपके लिए बेस्ट ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक MPV का मार्केट अब धीरे-धीरे बढ़ रहाहै। वियतनाम की कंपनी Vinfast ने अपनी VF MPV 7 को 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया है। वहीं, Kia Karens Clasiv EV भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च हुई थी। यह किआ की पहली इलेक्ट्रिक MPV है। आइए इन दोनों गाड़ियों के बीच के अंदर को जानते हैं।

    साइज में कौन बड़ा?

    अगर हम दोनों कारों की लंबाई-चौड़ाई की तुलना करें तो Vinfast VF MPV 7 नंबरों के मामले में आगे है। Vinfast की यह कार Kia से 190mm ज्यादा लंबी और 72mm ज्यादा चौड़ी है। इसमें पहियों के बीच की दूरी भी 60mm ज्यादा है जिसका मतलब है कि कार के अंदर ज्यादा जगह मिल सकती है।

    बैटरी और पावर में कौन आगे?

    ताकत और रेंज की बात करें तो यहां भी Vinfast VF MPV 7 Kia से आगे निकल जाती है। Vinfast की बैटरी Kia Karens Clavis से करीब 8.73kWh बड़ी है। बैटरी बड़ी होने की वजह से Vinfast एक बार फुल चार्ज करने पर Kia से 27 किमी ज्यादा चलती है।

    बाहरी डिजाइन

    Vinfast VF MPV 7 के टायर बड़े हैं और पहिए ब्लैक रंग के हैं जो इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं। वहीं, Kia के टॉप मॉडल GTX+ ER में कुछ एक्सट्रा चीजें मिलती हैं जैसे Fog Lamps, रूफ रेल्स और ब्रेक कैलीपर्स जो इसे कूल लुक देते हैं। दोनों में ही प्लास्टिक की क्लैडिंग दी गई है और दोनों में आपस में जुड़ी हुई LED लाइट्स लगी हैं।

    खबरें और भी

    किसे खरीदना बेहतर?

    Vinfast में बड़ी बैटरी मिलती है जिससे इसकी रेंज थोड़ी ज्यादा है। साथ ही, इसका साइज बड़ा होने की वजह से इसके अंदर बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलती है। Kia Carens Clavis EV अंदर से ज्यादा प्रीमियम लगती है और इसमें जरूरत के लगभग सभी बेहतरीन फीचर्स मिल जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 7XO vs TATA Safari: इंजन और फीचर्स में कौन है आगे? यहां देखें कीमत का अंतर