Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाड़ी में सीएनजी भरवाते समय क्यों निकलते हैं बाहर, क्या होता है इसके पीछे का कारण? यहां पढ़ें सभी सवाल के जवाब

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 10:20 AM (IST)

    सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) भरवाते समय कार से नीचे उतरने को क्यों कहा जाता है। चलिए आपको इसके पीछे के कारण के बारे में बताते हैं।कार से उतारे जाने क ...और पढ़ें

    सीएनजी भरवाते समय कार से नीचे उतरने को क्यों कहा जाता है
    सीएनजी भरवाते समय कार से नीचे उतरने को क्यों कहा जाता है

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल के साथ-साथ इन दिनों सीएनजी गाड़ियों की भी डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस), पेट्रोल के मुकाबले कम रेट पर चलती है और आज के समय में काफी तेजी से सीएनजी गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है।

    अगर आप भी एक सीएनजी कार के मालिक है तो सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाने तो जाते ही होंगे उस समय जो लोग भी कार के अंदर बैठे होते हैं उनको बाहर निकलने को बोल दिया जाता है, तभी सीएनजी कार में फिल की जाती है। लेकिन कई लोगों को आज भी इसके पीछे का कारण नहीं पता है कि आखिर सीएनजी भरवाते समय कार से नीचे उतरने को क्यों कहा जाता है। चलिए आपको इसके पीछे के कारण के बारे में बताते हैं।

    हादसे का होता है डर

    कार से उतारे जाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण हादसे का डर होता है। क्योंकि सीएनजी कारों में बाकी के मुकाबले हादसे का डर अधिक होता है। अगर गैस में किसी भी प्रकार की लीकेज होती है तो इससे कार के अंदर विस्फोट भी हो सकता है। इसलिए कार के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाल दिया जाता है।

    मीटर की मॉनिटरिंग

    पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सीएनजी पंप का मीटर थोड़ा दोनों से अलग होता है। इसलिए जब भी आप सीएनजी भरवा रहे हैं तो गाड़ी से नीचे उतर जाएं इससे मीटर की मॉनिटरिंग अच्छे से हो जाएगी।

    खबरें और भी

    इसकी महक से होती है दिक्कत

    पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी की महक से आपको दिक्कत हो सकती है। कुछ लोगों को इसकी महक से दिक्कत भी होती है। सीएनजी के लीकेज के कारण सिर दर्द और चक्कर जैसा मन भी हो सकता है। इसलिए कार से बाहर आ जाना ही ठीक होता है।

    यह भी पढ़ें-

    मेड इन इंडिया Maruti Suzuki eVX SUV ग्लोबल मार्केट में होगी एक्सपोर्ट, जानिए लॉन्च टाइमलाइन और खूबियां

    Top bikes in October 2023: अक्टूबर में सबसे अधिक बिकीं ये टॉप 5 बाइक्स, Hero के बाद इस कंपनी का रहा जलवा