Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kawasaki ने लॉन्च की नई Ninja 300, जानिए क्या है इसकी कीमत फीचर्स और खासियत

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:29 PM (GMT+05:30)

    Kawasaki Ninja 300: कावासाकी ने 2027 Ninja 300 को 3.34 लाख रुपए में भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, इंजन और फीचर्स के बारे में। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki ने 2027 Ninja 300 को 3.34 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नई बाइक पिछले 2026 वाले मॉडल से 17,000 रुपए महंगी है। बता दें कि, बाइक में किसी भी तरह का मैकेनिकल या फीचर में बदलाव नहीं किया गया है और यह अपने पुराने रूप में ही उपलब्ध होगी।

    इंजन और फीचर्स

    इसमें वही पुराना 296cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है दो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 11,000rpm पर 39hp की पावर और 10,000rpm पर 26.1nm का टॉर्क जनरेट करता है। साल 2025 में इस बाइक में प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और लंबी विंडस्क्रीन का अपडेट आया था जो अब भी जारी है।

    फीचर्स के मामले में इसमें ड्यूल-चैनल ABS मिलता है लेकिन कोई इलेक्टॉनिक राइडर एड नहीं है। यह अपने सेगमेंट की उन बाइकों में से एक बै जिसमें अभी भी एनालॉग टैकोमीटर दिया गया है।

    कलर और मुकाबला

    2027 Kawasaki Ninja 300 सिर्फ एक लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन में मिलेगी। Kawasaki ने यह भी कंफर्म किया है कि इसकी डिलीवरी जुलाई के आखिरी हफ्ते में शुरू हो गई है। एंट्री लेवल सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में इसका मुकाबला TVS Apache RR 310 और KTM RC 390 से है।

    सस्पेंशन पहिए और ब्रेक

    Ninja 300 के आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही, इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनमें ट्यूबलेस टायर लगे हैं। इसके अलावा, इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    वजन और सीट हाइट

    2027 Kawasaki Ninja 300 का वजन 179kg है और इसकी सीट हाइट 785mm है। इसमें 17-लीटर का फ्यूल टैंक और 140mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। आगे की तरफ झुकी हुई सीट और चौड़े और उठे हुए हैंडलबार को अलग-अलग ऊंचाई के राइडर्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Avore Electric Motorcycle कुछ देर में होगी लॉन्‍च, बेहतरीन फीचर्स के साथ कितनी होगी कीमत?