भारत में लॉन्च हुई नई BMW F 450 GS, जानें कीमत फीचर्स और इंजन की डिटेल्स
BMW F 450 GS: BMW Motorrad ने भारत में अपनी नई एडवेंटक बाइक F 450 GS लॉन्च कर दी है। 4.70 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ इस बाइक को लॉन्च किया गया है ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW Motorrad ने भारत में अपनी नई F 450 GS को 4.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी मशहूर GS एडवेंचर सीरीज का विस्तार करते हुए इसे कम कीमत के विकल्प के तौर पर उतारा है। एक लिमिटेड एडवेंचर बाइक (ADV) के रूप में तैयार की गई ये बाइक ऑफ-रोडिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल का बेहतर मिश्रण पेश करती है।
BMW F 450 GS डिजाइन
BMW F 450 GS में कंपनी का जाना-पहचाना GS डिजाइन देखने को मिलता है जो इसे एक मजहूत और खास लुक देता है। इसके फ्रंट में X आकार की फुल LED हेडलाइट दी गई है। साथ ही, इसका खास बीक और बॉडी पैनल्स इसे एक एडवेंचर बाइक वाला लुक देते हैं। बाइक का पिछला हिस्सा पतला रखा गया है और इसमें 14-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
BMW इसे तीन वेरिएंट्स Base, Exlusive और GS Trophy में पेश कर रही है जिनमें अलग-अलग कलर स्कीम और हल्के बदलाव मिलते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
BMW F 450 GS में नया बनाया गया 450cc का ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 48hp की पावर और 43nm का टॉर्क जनरट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें स्मूद राइडिंग के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। BMW F 450 GS की टॉप स्पीड 165 किमी प्रति घंटा है।
कंपनी ने इसमें शिफ्ट असिस्टेंट प्रो दिया है जिससे बिना क्लच के गियर बदले जा सकते हैं और साथ ही ERC भी मिलता है। यह फीचर कम स्पीड मे बाइक चलाने को आसान बनाता है और राइडर की थकान को कम करता है।
खबरें और भी
फ्रेम और सस्पेंशन
BMW F 450 GS एक ट्यूबुलर स्टील फ्रेम पर बनी है जिसे मजबूती और हल्के वजन के बीच संतुलन बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 4-पिस्टन कैलीपर के साथ सिंगल डिस्क और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक मिलता है जो ABS प्रो सपोर्ट के साथ आता है।
बेहतर ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील दिया गया है जिस पर डुअल-पर्पज टायर लगे हैं। इस बाइक की सीट की ऊंचाई 845mm, व्हीलबेस 1465mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस मोटरसाइकिल में 6.5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मल्टी-कंट्रोलर सपोर्ट के साथ आता है। राइडर्स को अलग-अलग रास्तों के हिसाब से ढलने के लिए इसमें 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं- Rain, Road, Enduro और Enduro Pro।
वेरिएंट और कीमत
BMW इस नई बाइक को तीन वेरिएंट्स में पेश कर रही है- Base, Exclusive और GS Trophy। इसका बेस वेरिएंट जरूरी फीचर्स के साथ आता है तो वहीं इसके टॉप वेरिएंट्स में राइडिंग मोड्स प्रो, क्विकशिफ्टर, हैंड गार्ड्स और बेहतर लुक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यहां वेरिएंट्स और कीमत की लिस्ट दी गई है:
| वेरिएंट (Variant) | एक्स-शोरूम कीमत (Ex-showroom Price) |
| BMW F 450 GS Base | ₹ 4,70,000 |
| BMW F 450 GS Exclusive | ₹ 4,90,000 |
| BMW F 450 GS Trophy | ₹ 5,30,000 |
यह भी पढ़ें- Bajaj NS400Z vs KTM 390 Duke, फीचर्स और कीमत में कौन ही बाइक है बेस्ट? देखें एक-एक अंतर