महंगी हुई Citroen की ये कारें; अब कार खरीदन के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, देखें कितनी बढ़ी कीमत
Citroen Basalt X: सिट्रोएन उन कंपनियों में से एक है जिन्होंने इस महीने अपनी कारों की कीमतें बढ़ी दी हैं। बढ़ी हुई कीमतें तुरंत लागू कर दी गई है। आइए ज ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Citroen उन कार कंपनियों में से एक है जिन्होंने इस महीने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें को तुरंत तौर पर लागू कर दिया गया है। कंपनी ने अपनी तीन कारों Basalt X, C3 और Aircross के दाम बढ़ाए हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी ने इन कारों के दाम कितने बढ़ाए हैं।
Citroen Basalt हुई महंगी
Citroen Basalt X एक SUV है जिसका मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Victoris, TATA Sieraa और Kia Seltos जैसी गाड़ियों से है। अब इस कार को खरीदना महंगा हो गया है। इस कार की कीमत 40,000 रुपए तक बढ़ गई है। इसके Plus 1.2 NA पेट्रोल MT की कीमत 37,000 रुपए बढ़ी है।
मॉडल के हिसाब से बढ़ोतरी
इसके Max टर्बो-पेट्रोल MT डार्क एडिशन मॉजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाकी सभी वेरिएंट्स के दाम पर 40,000 रुपए बढ़ा दिए हैं। अगर आप डार्क एडिशन के अलावा कोई और मॉडल चुनते हैं तो आपको लगभग 40,000 रुपए ज्यादा देने होंगे।
Citroen Basalt X की नई कीमतें
अब इस कार की कीमत 8.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 13.95 लाख रुपए (एक्स-शोरम) तक जाती है। यह कार तीन मुख्य मॉडलों में आती है- You, Plus और Max। इसमें 1.2 लीटर के दो तरह के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। गियर चुनने के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक के विकल्प दिए गए हैं।