मलेशिया में नए कलर के साथ अपडेट हुई Honda CBR150R, नए Stealth Black लुक में हई लॉन्च
Honda CBR150R Launched: मलेशिया के बाजार में नई 2026 Honda CBR150R को लॉन्च कर दिया गया है। भारत में रहने वाले बाइक लवर्स को इस नई बाइक का काफी समय से ...और पढ़ें

HighLights
Honda CBR150R मलेशिया में नए कलर के साथ लॉन्च हुई।
'स्टेल्थ ब्लैक एडिशन' में कोई तकनीकी बदलाव नहीं।
भारत में लॉन्चिंग अनिश्चित, Yamaha R15 से तुलना।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको बाइक्स का शौक है और आप जापान की कोई शानदार सुपरबाइक खरीदना चाहते हैं को दिमाग में सबसे पहले Honda और Yamaha का नाम आता है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टों में कहा गया है कि Honda भारत में अपनी बड़ी और महंगी बाइक इसलिए बेच पा रहा क्योंकि भारतीय ग्राहक हर साल Honda के 10 लाख से भी ज्यादा स्कूटर और बाइक खरीदते हैं।
भारत में कौन है आगे?
Honda का भारक में CBR150R ने लाना बाइक लवर्स को परेशान करता है। Honda ने मलेशिया में 2026 Honda CBR150R को नए अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है लेकिन भारत में आएगा या नहीं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है।
क्या-क्या बदला गया?
मलेशिया में लॉन्च हुई इस नई बाइक में केवल एक बड़ा बदलाव किया गया है और वह है इसका कलर। इसे Stealth Black Edition नाम दिया गया है। इसमें मैट ब्लैक और नारंगी रंग का मेल इस्तेमाल किया गया है। कलर के अलावा बाइक के इंजन डिजाइन या फीचर्स में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
Honda CBR150R vs Yamaha R15
अगर हम पावर की बात करें तो इन बाइक्स में कुछ अंतर है। Honda CBR150R का इंजन 16HP की पावर और 13.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी तुलना में Yamaha R15 ज्यादा पावरफुल है और इसका इंजन 18.4HP की पावर और 14.2nm का टॉर्क जनरेट करता है।
खबरें और भी
CBR150R की कीमत
मलेशिया के बाजार में इस नई बाइक की कीमत 13,999 रिंगिट है भारतीय रुपयों में लगभग 3.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होती है। अगर यह बाइक भारत में लॉन्च होती है तो इसकी टक्कर Yamaha R15 से होगी जिसकी शुरुआती कीमत 1.66 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।